कानून को चुनौती देने वाले अरेस्ट, एक लहरा रहा था चाकू, दो ने शराब पीकर किया हंगामा
कांकेर की भानुप्रतापपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 20, 2026 at 12:04 PM IST
कांकेर :कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक युवक सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था, जबकि दो युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे.पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नगर में पैदल रैली निकालते हुए जेल भेज दिया.
सार्वजनिक स्थल पर लहरा रहा था चाकू
भानुप्रतापपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि शादाब खान उर्फ सद्दू नामक युवक सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है.सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.वहीं अलग-अलग मामलों में विक्की बर्मन और लक्ष्य कुदराम को भी शराब के नशे में सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने आरोपियों को पैदल लाया थाने
मुलाहिजा के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को अस्पताल से पैदल थाना लेकर पहुंची. इस दौरान नगर में रैली निकालकर आरोपियों को ले जाया गया, जिससे लोगों के बीच पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही.पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद असामाजिक तत्वों में भी खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है- शेर बहादुर सिंह ठाकुर, एसडीओपी
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
भानुप्रतापपुर पुलिस लगातार अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है.अधिकारियों के मुताबिक पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वाले और लोगों में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
आदतन अपराधी रज्जाक अली पर NSA लगाने की तैयारी, बीजेपी नेता पर किया था जानलेवा हमला
परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा, पिता गंभीर रुप से घायल

