हाथरस में शर्मसार घटना; शराब के नशे में बुजुर्ग मां से दुष्कर्म, बेटा गिरफ्तार
सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 29, 2026 at 7:20 PM IST
हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है. एक गांव में रहने वाले एक बेटे पर अपनी मां (63) के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. बुजुर्ग महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.
बड़े भाई का आरोप है कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे बुजुर्ग मां घर में सो रही थी, तभी उसका भाई (25) शराब के नशे में धुत होकर आया था. आरोप है कि इस दौरान उसने मां के साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि दुष्कर्म के बाद वह घर से भाग गया. घटना की जानकारी परिजनों को हुई. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 27 अगस्त को हुई इस वारदात के बात 28 अगस्त की रात को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है.
सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.

