RPSC की आवेदन वापसी सुविधा: 1.15 लाख फर्जी एप्लीकेशन हुए विदड्रॉ, आयोग को हुई करोड़ों की बचत
RPSC की आवेदन वापसी सुविधा के तहत फर्जी एप्लीकेशन विदड्रॉल से RPSC को करोड़ों की बचत हुई है.

Published : November 26, 2025 at 5:59 PM IST
अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुरू की गई "आवेदन विदड्रा" की पहल प्रभावी साबित हुई है. आयोग का यह निर्णय न केवल राजकोष की बचत का कारण बना है, बल्कि इसने भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी ला दी है. यह नवाचार वांछित योग्यता नहीं होने पर भी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपना आवेदन वापस लेने का अवसर देने के लिए प्रारंभ किया गया था.
इस सकारात्मक पहल के कारण केवल गंभीर और योग्य उम्मीदवार ही प्रतिस्पर्धा में बने रहे, जिससे परीक्षा आयोजन पर होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने में आयोग को सफलता मिली है. यदि प्रति अभ्यर्थी की परीक्षा पर होने वाले व्यय का न्यूनतम औसत भी लिया जाए तो आवेदन विदड्रा किए जाने से हुई बचत का आंकड़ा करोड़ों में पहुंचता है.
प्रक्रिया में आई तेजी: आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने कहा कि अनावश्यक आवेदनों के बोझ से आयोग को मुक्ति मिलने के कारण, आयोग अब बचे हुए योग्य उम्मीदवारों की स्क्रूटनी और अंतिम चयन प्रक्रिया को अत्यधिक तेजी से पूरा करने में सक्षम हो पाया है. आरपीएससी का यह कदम एक पारदर्शी, कुशल और समयबद्ध भर्ती तंत्र की स्थापना की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसे अन्य भर्ती संस्थाओं की ओर से भी अपनाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- आरएएस भर्ती-2024: प्रथम चरण के साक्षात्कार पत्र अपलोड
अयोग्य अभ्यर्थियों पर कार्रवाई: उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की ओर से वांछित योग्यता न होने पर भी आवेदन वापस नहीं लिया गया है, उन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. पूर्व में भी आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 के अन्तर्गत योग्यता नहीं होते हुए भी आवेदन करने और इस संबंध में चेतावनी और अवसर देने के बावजूद आवेदन विदड्रॉ नहीं करने वाले 14 आवेदकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत सक्षम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया है.
संसाधनों की बचत और प्रशासनिक लाभ: आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने कहा कि यह नवाचार केवल वित्तीय बचत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक लाभ भी महत्वपूर्ण हैं. लाखों की संख्या में अवांछित आवेदनों को प्रारंभिक चरण में ही बाहर कर देने से, प्रश्न-पत्र छपाई, परीक्षा केंद्र प्रबंधन, परीक्षा सत्र निर्धारण और अन्य प्रशासनिक कार्यों पर होने वाले करोड़ों रुपये के सार्वजनिक व्यय की भारी बचत हुई है.
योग्य अभ्यर्थी ही करें आवेदन: मेहता ने बताया कि आवेदन निशुल्क होने से अनेक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता की जांच किए बिना भर्ती के लिए आवेदन कर देते हैं. इससे अकारण सार्वजनिक धन, समय और श्रम संसाधनों का अपव्यय होता है, इसलिए आयोग की यह अपील है कि भर्ती विज्ञापन का भली-भांति अवलोकन करने के बाद ही विज्ञापन में दी गई न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले और परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करें, ताकि परीक्षाओं का आयोजन निर्बाध गति और समय पर हो सके.
इसे भी पढ़ें- आरएएस भर्ती 2024: ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम सब्मिट करने का अंतिम अवसर
इन भर्ती परीक्षाओं में हुए बड़ी संख्या में आवेदन विदड्रा:
- सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती 2024 में 46 हजार 223 आवेदन विदड्रा हुए.
- डिप्टी जेलर 2024 में 16 हजार 635 आवेदन विदड्रा हुए.
- असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती 2023 में 11 हजार 355 आवेदन विदड्रा हुए.
- डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025 में 6 हजार 94 आवेदन विदड्रा हुए.
- स्कूल लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) भर्ती 2024 में 4 हजार 491 आवेदन विदड्रा हुए.
- पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड द्वितीय (स्कूल शिक्षा) 2024 में 3 हजार 422 आवेदन विदड्रा हुए.
- सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती 2024 में 3 हजार 209 आवेदन विदड्रा हुए.
- उप निरीक्षक (टेलीकॉम) 2024 में 3 हजार 27 आवेदन विदड्रा हुए.
- एक्सप्लोरेशन एंड एक्सेवेशन ऑफिसर एवं क्यूरेटर भर्ती 2023 में 2 हजार 303 आवेदन विदड्रा हुए.
- पब्लिक रिलेशन ऑफिसर 2024 में 1 हजार 810 आवेदन विदड्रा हुए.
- रिसर्च असिस्टेंट भर्ती 2024 में 1 हजार 467 आवेदन विदड्रा हुए.
- सहायक अभियोजन अधिकारी 2024 में 1 हजार 209 आवेदन विदड्रा हुए.
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी 2024 में 1 हजार 153 आवेदन विदड्रा हुए.
- प्रोग्रामर भर्ती 2024 में 1 हजार 73 आवेदन विदड्रा हुए.
- एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट भर्ती 2024 में 1 हजार 20 आवेदन विदड्रा हुए.
- वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) 2024 में 1 हजार 12 आवेदन विदड्रा हुए.
- एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती 2024 में 974 आवेदन विदड्रा हुए.
- स्कूल लेक्चरर (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती 2024 में 947 आवेदन विदड्रा हुए.
- आरएएस भर्ती 2024 में 941 आवेदन विदड्रा हुए.
- वाइस प्रिंसिपल / सुपरीटेंडेंट आईटीआई भर्ती 2024 में 806 आवेदन विदड्रा हुए.
- असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती 2024 में 756 आवेदन विदड्रा हुए.
- असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) भर्ती 2025 में 606 आवेदन विदड्रा हुए.
- सहायक अभियंता भर्ती-2024 में 540 आवेदन विदड्रा हुए.
- ग्रुप इंस्ट्रक्टर / सर्वेयर / असि. अप्रेंटिशिप भर्ती 2024 में 485 आवेदन विदड्रा हुए.
- बायोकेमिस्ट भर्ती 2024 में 407 आवेदन विदड्रा हुए.
- तकनीकी सहायक (जियोफिजिक्स) भर्ती 2024 में 371 आवेदन विदड्रा हुए.
- संरक्षण अधिकारी भर्ती 2024 में 358 आवेदन विदड्रा हुए.
- सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2023 में 297 आवेदन विदड्रा हुए.
- विधि रचनाकार भर्ती 2024 में 282 आवेदन विदड्रा हुए.
- पीटीआई, लाइब्रेरियन (संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती 2024 में 252 आवेदन विदड्रा हुए.
- सहायक निदेशक भर्ती-2024 में 227 आवेदन विदड्रा हुए.
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2024 में 190 आवेदन विदड्रा हुए.
- असिस्टेंट टेस्टिंग ऑफिसर भर्ती 2024 में 160 आवेदन विदड्रा हुए.
- असिस्टेंट इंजिनियर मैकेनिकल भर्ती 2023 में 137 आवेदन विदड्रा हुए.
- आर्काइव्ज डिपार्टमेंट भर्ती 2024 में 134 आवेदन विदड्रा हुए.
- जूनियर केमिस्ट भर्ती 2024 में 127 आवेदन विदड्रा हुए.
- आरएएस भर्ती-2023 में 103 आवेदन विदड्रा हुए.
- एनॉलिस्ट कम प्रोग्रामर भर्ती 2024 में 99 आवेदन विदड्रा हुए.
- वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2024 में 20 आवेदन विदड्रा हुए.
- जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती 2023 में 6 आवेदन विदड्रा हुए.
- असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा) भर्ती 2024 में 4 आवेदन विदड्रा हुए.
- माइंस एंड जियोलॉजी विभाग भर्ती 2024 में 1 आवेदन विदड्रा हुआ.
इसे भी पढ़ें- आरपीएससी: सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी
इसे भी पढ़ें- आरपीएससी: आयोग ने जारी किया विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम

