ETV Bharat / state

AIR-22 हासिल कर हरियाणा टॉपर बने हिसार के अर्नव गांधी, परिजनों ने मनाया जश्न - बोले मोबाइल की लत से बेटे को दूर रखा

हिसार के अर्नव गांधी ने JEE Main में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 पर्सेंटाइल के साथ AIR 22 हासिल कर हरियाणा में टॉप किया है.

Arnav Gandhi from Hisar became the Haryana topper by securing 100 percentile achieving AIR 22 in JEE Main
AIR-22 हासिल कर हरियाणा टॉपर बने हिसार के अर्नव गांधी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 21, 2026 at 9:12 PM IST

|

Updated : April 21, 2026 at 9:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार : हरियाणा के हिसार के डेंटिस्ट प्रेम दीप गांधी और डॉ. शिखा के बेटे अर्नव गांधी ने जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल के साथ AIR -22 हासिल करते हुए पूरे हरियाणा में टॉप किया है.

इंजीनियर बनना चाहता है अर्नव : प्रेम दीप गांधी और डॉ. शिखा ने कहा कि वे हिसार के मॉडल टाऊन में क्लीनिक चलाते हैं. उन्होंने बताया कि अर्नव बचपन से ही मेहनती रहा है. उसने पहली से दसवीं तक की पढ़ाई हिसार से की. इस दौरान उसने सभी परीक्षाओं में अव्वल अंक हासिल किए हैं. दसवीं पास करने के बाद उसका एडमिशन भवन विद्यालय पंचकूला में हो गया है और साथ ही वो श्री चैतन्य इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने लगा. लगातार मेहनत से उसने जेईई मेन्स में हरियाणा में टॉप रैंक हासिल किया है. उन्होंने हमेशा उसकी पढ़ाई पर ध्यान दिया और बेटे को मोबाइल से दूर रखा जिसका नतीजा आज देखने को मिल रहा है. अर्नव गांधी रोजाना लगभग 6–8 घंटे पढ़ाई करते हैं और IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. उनका कहना है कि “मैंने निरंतरता बनाए रखी और हर परीक्षा को गंभीरता से लिया. अपनी गलतियों का विश्लेषण करने से मुझे सुधार करने में मदद मिली.” अब वे JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं.

AIR-22 हासिल कर हरियाणा टॉपर बने हिसार के अर्नव गांधी (Etv Bharat)

100 पर्सेंटाइल के साथ AIR -22 हासिल किया : कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से अर्नव ने सफलता हासिल की है. आपको बता दें कि श्री चैतन्य संस्थान के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. आरुष सिंघल ने 100 पर्सेंटाइल के साथ AIR-8 प्राप्त किया (चंडीगढ़ टॉपर), अर्नव गांधी ने 100 पर्सेंटाइल के साथ AIR -22 प्राप्त किया (हरियाणा टॉपर), निष्कर्ष वर्मा ने 99.999 पर्सेंटाइल के साथ AIR-46 प्राप्त किया, यजत सिंघल ने 99.996 पर्सेंटाइल के साथ AIR-100 प्राप्त किया.

Arnav Gandhi from Hisar became the Haryana topper by securing 100 percentile achieving AIR 22 in JEE Main
अर्नव गांधी (Etv Bharat)
Arnav Gandhi from Hisar became the Haryana topper by securing 100 percentile achieving AIR 22 in JEE Main
अर्नव गांधी की सफलता से परिजन खुश (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : अंबाला के दृष्टि बाधित "अनमोल" का कमाल, सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

ये भी पढ़ें : UPSC टॉपर अकांश ढुल पहुंचे सिरसा, गांव वालों ने किया ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत

ये भी पढ़ें : करनाल की दीक्षा ने देश में बजाया डंका, CA फाइनल में 81% के साथ बनी ऑल इंडिया टॉपर, स्कूल पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

Last Updated : April 21, 2026 at 9:35 PM IST