ETV Bharat / state

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, परिवार में छाया मातम

एकता विहार कॉलोनी में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई.

Army soldier dies
मृतक भवान सिंह भंडारी (Photo-Relative)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 6, 2026 at 12:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: शहर के किरतपुर स्थित एकता विहार कॉलोनी में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारतीय सेना के एक जवान की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया. हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

मृतक की पहचान भवान सिंह भंडारी (43 वर्ष), पुत्र शिव सिंह भंडारी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बेरीनाग, जनपद पिथौरागढ़ के निवासी थे और वर्तमान में रुद्रपुर के एकता विहार कॉलोनी, किरतपुर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. भगवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे. हाल ही में उनकी पोस्टिंग लेह-लद्दाख में थी, वहां अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. छुट्टी समाप्त होने के बाद उनकी अगली तैनाती राजस्थान में होनी थी.

अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत जवान की मौत (Video-ETV Bharat)

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है. प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
-प्रकाश सिंह डिमरी,कोतवाल प्रभारी निरीक्षक-

परिजनों के अनुसार, देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उनकी हालत गंभीर होती देख आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जवान की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. भवान सिंह भंडारी अपने पीछे पत्नी हेमा देवी, एक 17 वर्षीय पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं. उनका पुत्र इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि पुत्री हाईस्कूल में अध्ययनरत है. परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य के निधन से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर मिलते ही रिश्तेदार और परिचित भी घर पहुंचने लगे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यदि किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने आती है तो उसकी भी जांच की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले को प्राकृतिक अथवा चिकित्सकीय कारणों से हुई मृत्यु के दृष्टिकोण से भी देख रही है. सेना के जवान की असमय मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें: