पलामू के मनातू और पांकी के सीएसपी में लूट, सीसीटीवी में हथियार लहराते हुए दिखे अपराधी
पलामू के मनातू और पांकी के सीएसपी में लूट की घटना हुई है.

Published : June 25, 2026 at 7:57 PM IST
पलामूः जिला के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रो में हथियार के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों घटना को एक ही गैंग के द्वारा अंजाम दिया गया है. घटना के बाद पुलिस का इलाकों में छापेमारी कर रही है.
पहली घटना पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में हुई है. जहां पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में दो बाइक सवार अपराधी पहूंचे. अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी से करीब 40 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया. पांकी के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले में अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
वहीं दूसरी घटना पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के सेवती में हुई है. वहां भी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया. मनातू के थाना प्रभारी विक्की कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब एक लाख रुपए के लिए हुई है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात की आशंका है कि दोनों घटनाओं में एक ही गैंग शामिल हो सकता है.

