JEE ADVANCED 2026: छतरपुर के अरिहन व ओम ने फहराया परचम, IIT में एंट्री की खुली राह
जेईई एडवांस्ड 2026 में छतरपुर जिले के दो होनहारों छात्रों ने बाजीमार कर अपना ओर जिले का मान बढ़ाया.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : June 2, 2026 at 3:01 PM IST
छतरपुर: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. बुंदेलखंड के छतरपुर के होनहार छात्रों ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. नौगांव के अरिहन मोर और छतरपुर के ओम गुप्ता की सफलता से जिले हर्ष और उल्लास है. परिवार के लोगों ने बच्चों की सफलता पर मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की है.
अरिहन ने पहले ही प्रयास में हासिल की है सफलता
नौगांव के अरिहन मोर और छतरपुर के ओम गुप्ता ने आईआईटी में अपनी सीट पक्की कर ली है. अरिहन ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. अरिहन छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर नोगाव नगर के रहने वाले सराफा व्यापारी आशीष मोर के पुत्र हैं. उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही ऑल इंडिया रैंक 8415 पाई है.
- बिदिशा और बानी ने बिना कोचिंग के JEE एडवांस, NEET में टॉप किया, बच्चों के लिए मां ने छोड़ी नौकरी
- बुरहानपुर के माजिद का Jee Advanced में कमाल, ऑल इंडिया थर्ड रैंक की हासिल
अरिहन इंदौर में रहकर इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. परीक्षा में सेलेक्शन होने पर घर में खुशी का माहौल है. अरिहन के चाचा मनीष गुप्ता ने नगर में मिठाई बांट कर उत्सव मनाया ओर पटाखे फोड़े. भतीजे की सफलता पर खुशी जताते हुए क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. वहीं छतरपुर के रहने वाले ओम गुप्ता ने आईआईटी में 4726वीं रैंक हासिल की है.
पिता ने कहा, अपनी खुशी को शब्दों मे बयां नहीं कर सकता
छतरपुर गल्ला मंडी के रहने वाले ओम गुप्ता के पिता मुकेश गुप्ता व्यवसायी हैं. ओम ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 94% अंक हासिल की है. जिले के दोनों होनहारों की इस कामयाबी पर जिले में जश्न और खुशी का माहौल है. अरिहन और ओम की सफलता पर शहर के अजय दौलत तिवारी, मुकुल तिवारी, अरविंद रावत, विनोद साहू, आशीष तिवारी, प्रशांत नामदेव, पुनीत साहू एवं सनातन रावत ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. वहीं अरिहन के पिता आशीष मोर कहते हैं, आज मेरे बेटे ने सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. अपनी खुशी को शब्दों मे बयां नहीं कर सकता.

