ETV Bharat / state

संजय सरावगी की मां का श्राद्धकर्म, राज्यपाल-मुख्यमंत्री और BJP अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

आरिफ मोहम्मद खान, नितिन नबीन और अन्य बीजेपी नेताओं ने संजय सरावगी की मां को श्रद्धांजलि दी. सीएम नीतीश कुमार भी दरभंगा पहुंचे हैं.

Sanjay Saraogi
संजय सरावगी की मां का श्राद्धकर्म (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 24, 2026 at 4:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दरभंगा: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी के श्राद्धकर्म में कई गणमान्य हस्तियां पहुंचीं हैं. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गवर्नर ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में बीजेपी नेता और उनके परिवार के साथ हैं.

नितिन नबीन ने दी श्रद्धांजलि: सुबह बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन सीधे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के घर जाकर उनकी मां राधा देवी सरावगी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद बीजेपी नेताओं के आने का सिलसिला दिनभर जारी रहा.

दोनों डिप्टी सीएम भी पहुंचे: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और बेतिया से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल सहित एनडीए के कई अन्य नेताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धांंजलि दी.

राज्यपाल ने दी सांत्वना: बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने भी संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति दें.

तमाम लोगों ने राधा देवी सरावगी को श्रद्धांजलि दी (ETV Bharat)

"किसी के लिए भी मां का साया उठना बहुत बड़ी बात होती है. मैं तो मालिक से गुजारिश करूंगा कि इनके परिवार को हिम्मत दें और दिवंगत आत्मा को शांति दें."- डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, बिहार

श्रद्धांजलि देने नीतीश कुमार भी पहुंचे: वहीं विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दरभंगा पहुंचे और संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी को श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष