ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में एक छत के नीचे 200 कंपनियों के स्टॉल, घर बनाने से लेकर सजाने का सुनहरा मौका

चंडीगढ़ में सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में वास्तुकला प्रदर्शनी में देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 200 नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.

चंडीगढ़ परेड ग्राउंड में वास्तुकला प्रदर्शनी
चंडीगढ़ परेड ग्राउंड में वास्तुकला प्रदर्शनी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 14, 2026 at 10:00 AM IST

|

Updated : February 14, 2026 at 3:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में 16 फरवरी 2026 तक वास्तुकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इस बार प्रदर्शनी में देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 200 नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. इन कंपनियों ने अपने स्टॉल पर इंटीरियर-एक्सटीरियर और बिल्डिंग मटेरियल से संबंधित अत्याधुनिक उपकरण और आकर्षक सामान को सजाया है. पहले दिन से ही प्रदर्शनी में हर उम्र वर्ग के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है.

वहीं, प्रदर्शनी के आयोजकों के अनुसार 16 तारीख तक एक लाख लोगों/खरीदारों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. इस प्रदर्शनी में कितनी तरह के प्रोडक्ट/सामान को सजाया है और सामान कितना पॉकेट फ्रेंडली है, इस संबंध में ईटीवी भारत ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे विशाल मेहता से बातचीत की.

नई तकनीक के साथ कंपनियों का शोकेस: विशाल मेहता ने बताया कि "एक जगह पर सैकड़ों कंपनियों के एक साथ मौजूद होने पर उन्हें नई तकनीक के साथ नवीन प्रोडक्ट दिखाने का अवसर मिलता है. केवल नए प्रोडक्ट का शोकेस ही नहीं, लोगों को भी मार्केट में पहुंच रही नई चीजों के बारे में जानकारी मिलती है. लोग विभिन्न प्रोडक्ट में से किसी एक को अपने लिए खरीदते हैं, क्योंकि हर कोई आम मटेरियल/प्रोडक्ट के बजाय कुछ हटकर विशेष खरीदना चाहता है. भले ही घर की साज-सजावट का सामान हो या रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स या फिर कंफर्ट जोन के नए आधुनिक उपकरण सभी एक जगह पर लाए गए हैं".

इंटीरियर-एक्सटीरियर और बिल्डिंग मटीरियल की आधुनिक आइटम (Etv Bharat)

लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान: विशाल मेहता ने बताया कि "प्रदर्शनी में पहुंची सभी कंपनियों को 16 फरवरी 2026 तक एक लाख लोगों/ग्राहकों के पहुंचने की उम्मीद है. इसकी शुरुआत पहले दिन से ही हो चुकी है. सुबह से ही देर शाम तक हर उम्र वर्ग के लोग प्रदर्शनी में पहुंचने लगे हैं, जो अपनी-अपनी पसंद और जरूरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं. ढाई हजार से अधिक आर्किटेक्चर, दो हजार से अधिक बिल्डर और तीन हजार से अधिक इंटीरियर डिजाइनर इस प्रदर्शनी में शामिल हो रहे हैं".

दूसरे राज्यों से पहुंच रहे लोग: उन्होंने बताया कि "इस प्रदर्शनी में चंडीगढ़ के बाशिंदों के अलावा हरियाणा व पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग पहुंच रहे हैं. स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स, गृहणियां, कामकाजी महिलाएं-पुरुष और उम्रदराज लोग भी अपने लिए पसंदीदा विशेष सामान की खरीदारी के लिए यहां पहुंच रहे हैं".

पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट से लेकर हाई रेंज: इस प्रदर्शनी में लोगों के लिए पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट से लेकर हाई रेंज के प्रोडक्ट/सामान उपलब्ध है. बिल्डिंग मटेरियल, साज-सजावट का समान, रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल का सामान, आकर्षक लाइटिंग, एंटीक सामान, आकर्षक फर्नीचर, सुरक्षा के मद्देनजर फेंसिंग, डोर बेल, डोर कैमरा, सोलर पैनल, शोपीस, स्लाइडिंग डोर या फिर अन्य सामान, अनेक प्रोडक्ट इस प्रदर्शनी में सजाए गए हैं. आम और खास, हर किसी के लिए उनके बजट के अनुसार रेंज से लेकर ऊंची कीमतों तक सामान उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद में सीएम नायब सिंह सैनी ने अफ्रीकी देशों के राजदूतों के साथ की बैठक, निवेश और तकनीकी सहयोग पर मंथन

ये भी पढ़ें: सूजरकुंड मेले में आकर्षण का केंद्र बने धान से तराशे गए गहने, कारीगर पुतुल दास मित्रा से जानिए खासियत

Last Updated : February 14, 2026 at 3:40 PM IST