ETV Bharat / state

चंबा में शहीद श्रीदेव सुमन स्मारक की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण डीपीआर को मंजूरी, ₹10 लाख रिलीज

ईटीवी भारत ने शहीद श्रीदेव सुमन स्मारक की बदहाली की खबर प्रमुखता से प्रसारित की थी, खबर का असर हुआ है

Shridev Suman Memorial in Chamba
शहीद श्रीदेव सुमन स्मारक चंबा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 31, 2026 at 11:09 AM IST

|

Updated : August 31, 2026 at 11:33 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

टिहरी गढ़वाल: चंबा में अमर शहीद श्रीदेव सुमन स्मारक की बदहाली को लेकर ETV भारत ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी. अब इस खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. नगर पालिका चंबा ने स्मारक पार्क के सौंदर्यीकरण की डीपीआर शासन को भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है. योजना के तहत पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये नगर पालिका को प्राप्त हो चुके हैं. बरसात का मौसम खत्म होते ही अक्टूबर माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है.

ETV भारत ने उठाया था स्मारक की बदहाली का मुद्दा: अमर शहीद श्रीदेव सुमन की स्मृति में चंबा में बनाए गए स्मारक की बदहाल स्थिति को लेकर ETV भारत ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी. स्मारक परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाओं का मुद्दा सामने आने के बाद अब नगर पालिका ने इसके सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है.

श्रीदेव सुमन स्मारक सौंदर्यीकरण डीपीआर को मंजूरी (Etv Bharat)

सौंदर्यीकरण की डीपीआर को मिली मंजूरी: नगर पालिका चंबा की ओर से स्मारक पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई थी, जिसे शासन से स्वीकृति मिल गई है. इसके लिए 10 लाख रुपये की पहली किश्त भी नगर पालिका को प्राप्त हो चुकी है.

Shridev Suman Memorial in Chamba
शहीद श्रीदेव सुमन स्मारक सौंदर्यीकरण डीपीआर को मंजूरी (ETV Bharat)

अक्टूबर में शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया: बरसात का मौसम खत्म होने के बाद अक्टूबर माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके बाद स्मारक पार्क के सौंदर्यीकरण का काम धरातल पर शुरू होने की उम्मीद है.

Shridev Suman Memorial in Chamba
सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए प्राप्त हो चुके हैं (ETV Bharat)

हॉल को भी दिया जाएगा नया स्वरूप: स्मारक पार्क के नीचे बने हॉल को भी बेहतर और आकर्षक बनाया जाएगा. हॉल में बेहतर लाइटिंग, पेंटिंग और जरूरी गैजेट्स लगाए जाएंगे, ताकि स्मारक परिसर को व्यवस्थित और दर्शनीय बनाया जा सके.

Shridev Suman Memorial in Chamba
ईटीवी भारत ने स्मारक की बदहाली की खबर प्रकाशित की थी (ETV Bharat)

CCTV कैमरों से होगी निगरानी: स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से स्मारक क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए भी बातचीत की जाएगी.

नगर पालिका एओ प्रशांत चौधरी ने बताया कि-

चंबा में बने श्रीदेव सुमन स्मारक की काया बदलने वाली है. पालिका ने पार्क के सौंदर्यीकरण की डीपीआर शासन को भेजी थी और यह स्वीकृत भी हो गई है. पहली किश्त 10 लाख रुपये नगर पालिका को प्राप्त भी हो गये हैं. बरसात का समय बीतते ही अक्टूबर में टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
-प्रशांत चौधरी, नगर पालिका एओ-

अब बदलेगी स्मारक की तस्वीर: ETV भारत की खबर के बाद अब स्मारक के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा की दिशा में कदम उठने से स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है. आने वाले समय में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की स्मृति से जुड़े इस स्थल को एक बेहतर और व्यवस्थित स्वरूप मिलने की उम्मीद है.

Shridev Suman Memorial in Chamba
बारिश खत्म होते ही टेंडर खुलेंगे (ETV Bharat)

श्रीदेव सुमन कौन थे? श्रीदेव सुमन सामाजिक कार्यकर्ता, महान स्वतंत्रता सेनानी थे जो टिहरी रियासत के अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गए थे. टिहरी रियासत के राजा के अत्याचारों और जनता पर लगे प्रतिबंधों के विरोध में उन्होंने जेल में 84 दिनों तक ऐतिहासिक भूख हड़ताल की. इसके फलस्वरूप वो शहीद हो गए थे. श्रीदेव सुमन का जन्म 25 मई 1916 को हुआ था. उन्होंने 25 जुलाई 1944 को अंतिम सांस ली. टिहरी राजशाही ने श्रीदेव सुमन की शहादत के बाद उनका अंतिम संस्कार नहीं करने दिया था. उनके शव को भागीरथी और भिलंगना नदी के संगम में फेंक दिया गया था. श्रीदेव सुमन का मूल नाम श्रीदत्त बडोनी था.
ये भी पढ़ें: चंबा में श्रीदेव सुमन का स्मारक बदहाल, शराब की बोतलें और कूड़े से पटा परिसर

Last Updated : August 31, 2026 at 11:33 AM IST