ETV Bharat / state

'बम बनाने और फेक करंसी में संलिप्त हैं बांग्लादेशी-रोहिंग्या, पश्चिम बंगाल में मिल रहा संरक्षण'

सांसद अनुराग ठाकुर आज सोलन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर निशाना साधा.

अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 7:13 PM IST

|

Updated : January 11, 2026 at 7:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सोलन: रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर सोलन की ग्राम पंचायत कोरों केन्थड़ी पहुंचे. इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को लेकर बड़ी बात कही दी. इसके साथ ही उन्होंने ममतात बनर्जी सरकार पर अवैध प्रवासियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'ममता बनर्जी ने बंगाल का ये हाल कर दिया कि वहां पर बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमान को संरक्षण मिलता है. कोई बम बनाता है कोई नकली करेंसी के साथ पकड़ा जाता है. बंगाल को असुरक्षित बनाने, भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम वहां की मुख्यमंत्री ने किया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच शुरू होने पर कागज छिपाने और जांच में रुकावट पैदा करने का काम करती हैं. चुनी हुई मुख्यमंत्री असंवैधानिक काम कर रही हैं. इनकी पेटिंग स्कैम वाले 3 करोड़ में खरीदते हैं. इनके मंत्रियों के पास करोड़ों रुपए पकड़े जा रहे हैं और लगातार घोटाले वहां पर हो रहे हैं.'

अनुराग ठाकुर (ETV Bharat)

'कांग्रेस ने गरीबों को मिटाया'

कांग्रेस की ओर से मनरेगा (वीबी–जी राम जी) का नाम बदलने के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'कांग्रेस का एक ही एजेंडा है. मोदी सरकार के हर काम का विरोध करना. दुनिया भर की इकलौती पार्टी कांग्रेस है जो गरीब के विकास और राम के नाम का विरोध करती आई है. मैं कांग्रेस से ये पूछना चाहता हूं कि अगर गरीब को जी राम जी में 100 दिन की बजाय 125 दिन की दिहाड़ी मिलेगी, ज्यादा मानदेय मिलेगा, 15 दिन का पैसा 7 दिन में मिलेगा अगर विलंब होता है तो ब्याज समेत मिलेगा, अगर काम ना मिले तो बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. गरीब का कल्याण हो इसके लिए केंद्र सरकार कां कर रही है तो इसमें विरोध किस बात का है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में 25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. कांग्रेस ने 4 दशक तक गरीबों के नाम पर राज किया और हमेशा गरीब विरोधी रहकर गरीबों को ही मिटाते रहे. कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर राजनीति की और उनको गरीबी में रखने का काम किया है.'

'जल्द होने चाहिए पंचायत चुनाव'

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द पंचायत चुनाव हों, ताकि पंचायत का, गांव का विकास हो सके और नए जनप्रतिनिधि चुनकर आएं, ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और नए जनप्रतिनिधि जी राम जी, 16वें वित्त आयोग और अन्य सांसद और विधायक नीति से भी विकास कर सकें.

ये भी पढ़ें: '100 दिन नहीं, अब 125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी, 90:10 फंडिंग से राज्य को होगा फायदा'

Last Updated : January 11, 2026 at 7:20 PM IST