अंकिता भंडारी के माता-पिता का भालू से हुआ सामना, बाल-बाल बची जान, जानिए कैसे?
उत्तराखंड में भालुओं के आतंक से लोग काफी दहश्त में है. अंकिता के माता पिता का भी भालू से सामना हो गया था.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : January 9, 2026 at 8:36 PM IST
श्रीनगर: राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर अपने गांव लौट रहे दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि अंकिता भंडारी के माता-पिता का सामना भालू से हुआ था. इस दौरान उनके साथ कार का ड्राइवर भी था, जो उन्हें देहरादून से छोड़ने से लिए आया था.
दरअसल, अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सात जनवरी को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी. सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद आठ जनवरी को अंकिता भंडारी के माता-पिता वापस गांव जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक अपने गांव डोभ श्रीकोट पहुंचने से थोड़ा पहले ही अंकिता की माता की अचानक तबियत बिगड़ गई थी, जिस कारण उन्होंने गाड़ी रुकवाई. गाड़ी से उतरने के बाद अंकिता की माता कार से उतरकर सड़क किनारे उल्टी करने उतरी. इस दौरान अंकिता के पिता और ड्राइवर की कार से उतर गए, तभी वहां अचानक से भालू आ धमका.
बताया जा रहा है कि भालू को देखते ही तीनों (अंकिता का माता-पिता और ड्राइवर) तेजी से गाड़ी में बैठे गए. इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी दौड़ा दी, जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली. अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद बीती 8 जनवरी को गांव लौट रहे थे. गांव के समीप डोभ-श्रीकोट में पत्नी सोनी देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद वह उल्टी करने के लिए वाहन से बाहर उतरी. उसके साथ मैं और चालक भी उतरा.
मेरी पत्नी जब उल्टी कर ही रही थी. इसी दौरान एक भालू अचानक हमारी ओर बढ़ने लगा, जिसे देखकर सभी डर गए. इसके बाद हम तीनों तेजी से कार में बैठ गए. चालक ने वाहन को गांव की ओर दौड़ाया. उसके बाद ही सभी ने राहत की सांस ली.
-वीरेंद्र भंडारी, अंकिता भंडारी के पिता-
वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि डोभ-श्रीकोट गांव व आसपास के क्षेत्र में एक भालू सक्रिय है, जिसकी दहशत बनी है. उन्होंने जिला प्रशासन व वन विभाग से क्षेत्र को भालू के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की.
पढ़ें---
- अंकिता भंडारी मर्डर केस की होगी CBI जांच, सीएम धामी ने दी मंजूरी
- अंकिता भंडारी के नाम से जाना जाएगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ, शासनादेश हुआ जारी
- अंकिता भंडारी हत्याकांड, जानिए सीएम को सौंपे पत्र में माता-पिता ने CBI जांच के अलावा क्या रखी मांगें
- अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीएम धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री के सामने रखी अपनी पीड़ा और मांग
- अंकिता केस के जरिए लाया सियासी भूचाल! कुछ दिन रहे 'अंडरग्राउंड', अब सामने आए सुरेश राठौर-उर्मिला सनावर

