अंकिता भंडारी मामले में कौन है VIP? दिल्ली से देहरादून तक सियासी पारा 'HIGH', हमलावर हुई कांग्रेस
उत्तराखंड कांग्रेस अंकिता भंडारी मामले को लेकर हमलावर है. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रेस कांफ्रेस कर बीजेपी पर हमला बोला है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : December 23, 2025 at 3:26 PM IST
देहरादून: उत्तराखंड के सर्द मौसम में सियासी पारा इन दिनों हाई है. मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा है. जिसे लेकर बीते दिनों बीजेपी से निष्कासित सुरेश राठौर की कथित पत्नी ने फेसबुक लाइव आकर खुलासा किया. इस वीडियो में महिला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का जिक्र किया. उन्होंने वीडियो में बताया कि जिसका व्यक्ति का नाम उसने लिया है वो बीजेपी का बड़ा नेता है.
महिला के इस खुलासे के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. इसे लेकर आज कांग्रेस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जमकर हमला बोला. दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर सवाल उठाए. साथ ही गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किये. गणेश गोदियाल ने राज्य की धामी सरकार पर भी हमला बोला.
गणेश गोदियाल ने कहा, धामी सरकार ने बीजेपी के बड़े नेताओं को बचाने की कोशिश की है. उन्होंने महिला के वीडियो का हवाला देते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट पर की गई बुलडोजर की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. गणेश गोदियाल ने कहा कि BJP सरकार ने पूरी ताकत सिर्फ अपराधियों को बचाने में लगाई. इतना ही नहीं, जो SIT बनाई गई उसने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाए गवाहों को धमकाया, सबूत मिटाने वालों को बचाया गया. अब जब इस मामले में BJP से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, तो पूरी धामी सरकार अपने नेताओं को बचा रही है और खामोश बैठी हुई है.
सरकार जल्द से जल्द अंकिता भंडारी केस में सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में CBI जांच करवाए।
— Congress (@INCIndia) December 23, 2025
अगर उत्तराखंड सरकार अगले 10-12 दिनों में CBI जांच नहीं करवाती है तो-
हम अंकिता को न्याय दिलवाने और इस मामले में CBI जांच की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।
: उत्तराखंड कांग्रेस… pic.twitter.com/mAQ2IS9luw
वहीं, इस मामले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत भी हमलावर मोड में हैं. देहरादून में इस मामले पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने एक ही अपराध नहीं किया है. अंकिता हत्याकांड, सिर्फ एक हत्याकांड नहीं है, यह उत्तराखंड के स्वाभिमान की हत्या है. उन्होंने कहा उस दिन उस रिजॉर्ट में उत्तराखंड के स्वाभिमान पर बुलडोजर चलाया गया. हरीश रावत ने कहा, आज अंकिता भंडारी हत्याकांड में सत्य निकलकर सामने आ गया है. भाजपा के ही लोग अंकिता पर दवाब डाल रहे थे. स्पेशल सर्विस देने के लिए जोर दिया जा रहा था.
हरीश रावत ने कहा जो हम कह रहे थे वीआईपी कौन है? अब सामने आ गया है. उन्होंने कहा, भाजपा सब चीजों से ध्यान हटाने के लिए कई प्रपंच कर रही है. इसके लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती रहेगी.

