कृति सेनन को राहुल गांधी के सपोर्ट पर भड़के अनिल विज, बोले - "उन्हें क्या पता हिंदू धर्म के बारे में"
अभिनेत्री कृति सेनन के बयान का राहुल गांधी के समर्थन करने पर अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसा है.

Published : August 26, 2026 at 8:47 PM IST
अंबाला : राहुल गांधी के कृति सेनन के बयान का समर्थन करने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी तो पारसी है, उसे हिंदू धर्म और उसकी संस्कृति का क्या पता है?. वहीं चीनी की बड़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ में भंडारा लगा रही है, जिस पर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
"धर्म और परंपरा का सम्मान करना चाहिए" : कृति सेनन के बयान का राहुल गांधी ने समर्थन किया जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत में महिलाओं को कपड़े पहनने की आजादी है लेकिन हमें अपने धर्म और परंपराओं का भी सम्मान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि राखी भाई-बहन के बंधन का त्यौहार है और उस समय क्या यूनिफार्म होनी चाहिए, इसके बारे में भारत की सभी बहनें जानती है. वही अनिल विज़ ने कांग्रेसी नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि वे तो पारसी हैं, उन्हें भारत के धर्म, संस्कृति और संस्कार का क्या पता है?.
जल्द चीनी के रेट ठीक हो जाएंगे : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ में चीनी का लंगर लगाया जिसको लेकर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीनी के लिए जो कठिनाई आई है, उसके लिए केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है और विदेश से बहुत बड़ी मात्रा में चीनी का आयात किया है, जिससे जल्द ही चीनी के रेट ठीक हो जाएंगे. वहीं कांग्रेस पर तंज करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को तो शर्म आनी चाहिए क्योंकि उनके राज में तो चीनी डिपो में बिकती थी, उपभोक्ताओं को लाइन लगाकर जाना पड़ता था. उन्होंने कहा कि अपने घर की चीनी लेने के लिए मैं खुद लाइन लाइन में लगता था. उनके राज में तो ये हाल था, उन्हें अपने राज्य का हाल नजर नहीं आता.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : करनाल में गरजे अनिल विज, कहा-"कांग्रेस युवाओं को भड़काकर राजनीतिक जमीन तलाश रही"
ये भी पढ़ें : ''राहुल गांधी पर PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला दर्ज होना चाहिए'- अंबाला में बोले अनिल विज
ये भी पढ़ें : हरियाणा के 'गब्बर' ने फिर लगाई अधिकारियों की क्लास, बोले- 'मजाक बना रखा है'

