ETV Bharat / state

हॉर्न की आवाज सुनकर भड़के दबंग; युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, गिड़िगड़ाने पर नहीं माने

यूपी के अंबेडकर नगर जिले की घटना, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस के सामने गाली देते रहे आरोपी

पीड़ित.
पीड़ित. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 7:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबेडकरनगर: हार्न बजाने से नाराज लोगों द्वारा एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदैनी गांव का है.

ग्राम उकरा थाना कोतवाली निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 जनवरी को वह पेट्रोल भरवाने के लिए चंदैनी पेट्रोल पंप पर गया था. पेट्रोल पंप बंद होने के कारण वापस घर लौट रहा था. तभी ग्राम चंदैनी के रास्ते में खड़े जानवर को हटाने के लिए उसने गाड़ी का हार्न बजाया. इसी बात से नाराज होकर शिवनाथ, आकाश, दीपू और अन्य परिवराजन बाहर निकले और गाली गलौज करने लगे. इसके साथ ही कि रात 10 बजे हार्न बजाकर तुम इश्कबाजी के इरादे से आए हो. हार्न बजाने का कारण भी बताया लेकिन उन लोगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया.

मानवेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसे घर के सामने स्थित अर्जुन के पेड़ से बांध दिया और मारते- पीटने पीटते रहे. इससे उसके सिर व शरीर पर कई जगहों पर गंभीर चोट लगी है. किसी तरह सूचना अपने परिजनों को दी. जिस पर डायल 112 मौके पर पहुंचे और उसको छुड़ाकर कोतवाली अकबरपुर ले आए.

पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था. स्वस्थ होने पर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कोतवाली अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शिकायत के मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- आगरा पुलिस ने दूध विक्रेता से की बर्बरता; मारपीट के बाद उखाड़ दिए अंगूठे के नाखून, चाैकी प्रभारी निलंबित