कोडरमा में 7 साल के बच्चे का शव कुएं से बरामद, पुलिस ने बच्चे की मां और फूफा को लिया हिरासत में
कोडरमा में एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया. इस घटना से गांव वालों में आक्रोश है.

Published : April 15, 2026 at 1:42 PM IST
|Updated : April 15, 2026 at 1:55 PM IST
कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियाबर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, बीती रात बच्चा अपनी मां के साथ घर में सोया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात लोग घर में घुसे और बच्चे को उठाकर ले गए और बाद में बच्चे की हत्या कर उसके शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया गया.
मौके पर पहुंची पुलिस
सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शाव को कुएं से बाहर निकाला. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए शव को ले जाने से रोक दिया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई.
बच्चे की मां और फूफा हिरासत में
ग्रामीणों ने घटना को लेकर परिजनों पर ही संदेह जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे की मां और फूफा को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. इधर, घटना के बाद गांव में आक्रोश है.
'बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था और आज बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया है, मामले का उद्भेदन लगभग कर लिया गया है. जल्द ही इस मामले में प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी.' अनिल सिंह, एसडीपीओ.
ये भी पढ़ें:
फिर से बच्चा चोर की अफवाहः ग्रामीणों ने महिला को घेरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू
धनबाद के बीसीसीएल आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका पर हंगामा
प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने बहन को टांगी से काट डाला, फिर कर ली आत्महत्या, एफआईआर दर्ज

