ETV Bharat / state

बज्जू में बच्ची की हत्या से रोष, तीसरे दिन भी नहीं टूटा गतिरोध, कैंडल मार्च निकाला

हत्या के विरोध में क्षेत्र के बज्जू, रणजीतपुरा एवं गौड़ू के बाजार बंद रहे.

Talks between protesters and the administration
आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच वार्ता (ETV Bharat Bikaner)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 8:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर: जिले के रणजीतपुरा इलाके में बच्ची की हत्या और दुष्कर्म की आशंका मामले में गतिरोध तीसरे दिन भी नहीं टूटा. आंदोलनकारियों की जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ वार्ता सोमवार को विफल रही. उधर, हत्या के विरोध में क्षेत्र के बज्जू, रणजीतपुरा एवं गौड़ू के बाजार बंद रहे. लोगों में आक्रोश दिखा और बज्जू अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरना जारी है.

धरने पर बैठे केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने बताया कि प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ वार्ता हुई थी, लेकिन हमारी मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ही बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराएंगे. परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और संविदा पर नौकरी की घोषणा की जाएं, लेकिन पुलिस एवं प्रशासन तत्काल पोस्टमार्टम पर अड़ा रहा. इसी बात को लेकर गतिरोध बना है. पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया, दलित नेता मगनाराम, रालोपा के विजयपाल बेनीवाल आदि भी मौजूद थे.

बीकानेर में कैंडल मार्च (ETV Bharat Bikaner)

पढ़ें:Bikaner Girl Murder Case : परीक्षा देने गई छात्रा की हत्या पर आक्रोश, गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम पर अड़े लोग

कैंडल मार्च निकाला: पूरे मामले में आमजन में रोष है. घटना के विरोध में सोमवार शाम बज्जू के मुख्य बाजारों में आंदोलनकारियों ने कैंडल मार्च निकाला. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की.

विधानसभा में गूंज: उधर, सूरतगढ़ से कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने मामला विधानसभा में उठाया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से जवाब मांगा. इस बीच, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस मामले को लेकर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से मुलाकात की और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की.

पढ़ें: घर से परीक्षा देनी गई छात्रा नहीं पहुंची स्कूल, रास्ते में हत्या, दुष्कर्म की आशंका