ETV Bharat / state

'नीतीश राज्यसभा गए तो RJD को शिफ्ट हो जाएगा वोट' कल्याण बिगहा के लोगों ने दी BJP को चेतावनी

नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी पर कल्याण बिगहा में उबाल है. ग्रामीणों ने बीजेपी पर हमला करते हुए बड़ी चेतावनी दी है. पढ़ें

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
कल्याण बिगहा में सन्नाटा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 5, 2026 at 1:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जारी सियासी अटकलें अब ख़त्म हो गई हैं. नीतीश कुमार ने सोशल साइट पर ट्वीट कर राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.

हमने नीतीश कुमार के चेहरे पर किया था वोट: कल्याण बिगहा निवासी शुभम कुमार ने ईटीवी से बात करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार की जनता ने भाजपा के नाम पर NDA को वोट नहीं किया, बल्कि सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर दिया है. जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं वो गलत कर रहे हैं.

नीतीश के कल्याण बिगहा में नाराजगी (ETV Bharat)

"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बढ़िया नेता बिहार को नहीं मिला है. राज्यसभा जाने की खबर मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश है. उन्होंने जो बिहार के लिए किया दूसरा कोई नहीं कर सकता है. शराबबंदी खत्म हो जाएगा और अपराध बढ़ने की संभावना है. इसकी चिंता है. ये भाजपा द्वारा किया गया है और हम लोग आने वाले समय में राजद को सपोर्ट करेंगे."- शुभम कुमार, कल्याण बिगहा निवासी

अपर कास्ट की साजिश: वहीं, ग्रामीण राज कपूर कुमार और वीरमणि सिंह ने कहा कि निशांत को राजनीति में आना जरूरी था, लेकिन सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना ये गलत हुआ है. ऐसा भाजपा के अपर कास्ट के लोग कर रहे हैं, जो बैकवर्ड को देखना पसंद नहीं करते हैं.

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
ईटीवी भारत GFX (ETV Bharat)

"अब भाजपा को कोई वोट नहीं देगा, राजद का समर्थन करेंगे. जनता ने वोट नीतीश कुमार को दिया है, न कि भाजपा को इसलिए भाजपा के इस रणनीति से हम लोग काफी नाराज हैं. निशांत कुमार के राजनीति में पदार्पण से हमलोग खुश हैं. उन्हें राजनीति में आना चाहिए."- राज कपूर कुमार,कल्याण बिगहा निवासी

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
कल्याण बिगहा में आक्रोश (ETV Bharat)

कल्याण बिगहा में सन्नाटा: इसके बाद से कल्याण बिगहा गांव में सन्नाटा पसरा है. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. बता दें कि अमित शाह भी पटना पहुंच चुके हैं. वहीं मुख्यमंत्री आवास के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. कई कार्यकर्ता नीतीश के इस फैसले पर फूट-फूटकर रोने लगे तो किसी ने आत्मदाह की धमकी दे डाली है.

ये भी पढ़ें

'नीतीश ने राज्यसभा का नॉमिनेशन किया तो खुदको जला लेंगे' CM हाउस के बाहर हंगामा

'मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं'.. नीतीश कुमार का सोशल मीडिया पोस्ट