एनीमिया मरीज की मौत पर हरकत में आई पुलिस, मेरठ अस्पताल का DVR दिखाएगा सच
खून की कमी से जूझ रहे मरीज की मौत मामले में अस्पताल के डीवीआर को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 5, 2026 at 12:08 PM IST
मेरठ: मेरठ के एक निजी अस्पताल में रक्त की कमी (Anemia Patient) के चलते एडमिट कराए गए मरीज की संदिग्ध मौत के बाद अब मेरठ पुलिस एक्टिव हो गई है.
मृतक की पत्नी और रिलेटिव की शिकायत के बाद पुलिस अस्पताल के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लेकर पड़ताल की जा रही है.

मेरठ में बीते शनिवार गढ़ रोड के नजदीक नौचंदी थाना क्षेत्र के निजी हॉस्पिटल में दूसरी मंजिल में भर्ती मरीज संजय की मौत के मामले में अब पुलिस पड़ताल में जुट गई है.
मृतक संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में परिजनों ने किया था. उसके बाद अब पत्नी फिर से मेरठ लौट आई हैं. सीओ सिविल लाईन अभिषेक तिवारी ने बताया कि थाना नौचंदी में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले जांच की जा रही है.
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आखिर इस संबंध में क्या कुछ जानकारी मिल सकती है. इसको लेकर अस्पताल के डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया गया है और अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.
रात्रि ड्यूटी में तैनात रहे सुरक्षा गार्ड्स से भी पुलिसकर्मियों ने बात की है. वहीं क्यू वार्ड के भर्ती मरीजों से भी पुलिस ने पूछताछ की है.

इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी ज्योति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है. एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने तीन दिन के अंदर गहनता से जांच कर रिपोर्ट देने को निर्देश दिए हैं.
परिजनों के मुताबिक परिवार में हमेशा हंसी खुशी का माहौल रहता था. कभी किसी तरह का कोई भी लड़ाई झगड़ा नहीं करते थे. इस घटना के बाद से मेरठ की हाइडिल कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है.
इस मामले में सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी और उनके रिश्तेदारों के जो भी आरोप हैं, उनको लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है. हालांकि मृतक की पत्नी ज्योति इस घटना को सुसाइड मानने को हरगिज तैयार नहीं है.
उनका कहना है कि जब उन्हें पति क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट थे, और वहां परिवार को भी मिलने से रोका जा रहा था. ऐसे में उनके पति की जान भी चली गई. आखिर इसका जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन नहीं है, वहां का स्टॉफ नहीं है तो और कौन है.
फिलहाल इस पूरे मामले में एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि सीओ सिविल लाइन को जांच दी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें- मेरठ में एनीमिया होने पर जान देने का मामला; अस्पताल की सुसाइड थ्योरी पर उठे सवाल, CMO ने जांच के लिए टीम बनायी

