ETV Bharat / state

बेकाबू बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत

झालावाड़ के गंगधार थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Vehicle damaged in accident
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन (ETV Bharat Jhalawar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 20, 2026 at 10:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

झालावाड़: जिले के गंगधार में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक पर सवार होकर जा रहे चार युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व शवों को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया गया.

मामले में जानकारी देते हुए गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि जिले के गंगधार उपखंड में बाइक पर सवार चार युवकों को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी. हादसा करणपुरा फंटे के समीप हुआ. सूचना पर गंगधार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल चारों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस के द्वारा युवकों के जेब में रखे आधार कार्ड से उनके परिजनों को संपर्क किया गया है. उन्होंने बताया कि परिजनों को युवकों के मौत की सूचना दे दी गई है. जिनके पहुंचने पर मृतकों की पहचान हो पाएगी.

पढ़ें: जयपुर में रफ्तार का कहर : बेकाबू कार ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि चारों युवक बाइक पर सवार होकर कहां जा रहे थे. इधर हादसे में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. परिजनों के पहुंचने पर उनके पर्चा बयान लेकर पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान करेगी. घटनाक्रम के बाद पुलिस ने चारों शव को मोर्चरी में रखवाया.