ETV Bharat / state

दुकान में व्यापारी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश, घटना सीसीटीवी में कैद

पैसे मांगे और नहीं देने पर बोतल में साथ लाया पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और भाग गया.

Kuchaman City Police Station
कुचामन सिटी थाना (ETV Bharat Kuchaman City)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 2, 2026 at 8:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुचामन सिटी: कुचामन शहर के झालरा रोड इलाके में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में दुकान चला रहे शख्स को किसी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की. घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस को आरोपी की तलाश है.

थानाधिकारी सतपाल सिंह चौधरी ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी. घटना की गंभीरता देखते हुए दुकान के आसपास के इलाकों में लगे घरों और प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं. आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस के अनुसार, पीड़ित छीतरमल अग्रवाल रोजाना की तरह अपने घर में बनी दुकान में बैठा था, तभी अज्ञात युवक आया और रुपए मांगने लगा. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक और पीड़ित छीतरमल बात करते नजर आ रहे हैं.

पढ़ें:पिकअप में आग लगाई, चार आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

साथ लाया था पेट्रोल: पीड़ित छीतरमल के रुपए देने से इनकार करने पर युवक कुछ देर दुकान से बाहर चला गया. इसके बाद अपने साथ लाई पेट्रोल की बोतल उठा फिर दुकान में आया और बिना कुछ कहे दुकान के फर्श पर पेट्रोल डाल दिया. उसने छीतरमल अग्रवाल के कपड़ों पर भी पेट्रोल छिड़का. इससे पहले कि छीतरमल कुछ समझ पाता, आरोपी युवक ने जेब से लाइटर निकाला और आग लगा दी. देखते ही देखते आग दुकान के फर्श के साथ छीतरमल के कपड़ों तक फैल गई.

बड़ा हादसा टला: इस पर छीतरमल ने भागकर और प्रयास कर आग बुझाई. इसी बीच आरोपी युवक फरार हो गया. गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैल पाई. इससे बड़ा हादसा टल गया. छीतरमल के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया, जबकि दुकान को भी मामूली नुकसान हुआ. वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. छीतरमल ने कुचामन थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दी.

पढ़ें: जयपुर मंडी की दुकान में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद