ETV Bharat / state

रणथंभोर में मृत मिला वयस्क पैंथर, कोल्ड शॉक से मौत की आशंका

सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क के छाण वन क्षेत्र में एक वयस्क नर पैंथर मृत मिला, वन विभाग ने पैंथर का पोस्टमार्टम करवाया है.

रणथंभौर नेशनल पार्क
रणथंभौर नेशनल पार्क (ETV Bharat Sawai Madhopur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 28, 2025 at 4:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सवाई माधोपुर: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क के छाण वन क्षेत्र में रविवार सुबह एक वयस्क नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला. वन विभाग के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान यह शव देखा और तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर राजबाग नाका चौकी लाया गया.

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: वन विभाग के रेंजर अश्विनी सिंह ने बताया कि सुबह छाण क्षेत्र में तेंदुए के मृत पड़े होने की जानकारी मिली. टीम ने शव को सुरक्षित पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सकों की मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

रणथंभोर में मृत मिला पैंथर (ETV Bharat Sawai Madhopur)

इसे भी पढ़ें- बूंदी: खेत की सुरक्षा के नाम पर लगाया लोहे का फंदा, पैंथर फंसने के बाद आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमॉर्टम में कारण नहीं पता चला: पशु चिकित्सक डॉ. सी.पी. मीणा ने बताया कि मृत तेंदुआ वयस्क नर था. पोस्टमॉर्टम के दौरान मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका. प्राथमिक जांच में ठंड से सदमा (कोल्ड शॉक) की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारण जानने के लिए विषाणु विश्लेषण के सैंपल लैब भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

पार्क में तेंदुओं की अच्छी आबादी: रणथंभौर नेशनल पार्क मुख्य रूप से बाघों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां तेंदुओं की अच्छी-खासी आबादी भी है. पार्क में तेंदुए अक्सर जंगल के विभिन्न जोनों में देखे जाते हैं. हाल के वर्षों में पार्क में वन्यजीवों की मौत के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें प्राकृतिक कारण, क्षेत्रीय संघर्ष या बीमारियां शामिल रही हैं.

इसे भी पढे़ं- हिंडोली के जंगल में शिकारियों के फंदे में फंसा पैंथर, जानिए कैसे बचाया...