अमरोहा में गश्त कर रहे सिपाही पर गंडासे से हमला, सामने आई चौंकाने वाली वजह
अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा के पास मंगलवार रात हुई घटना. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 4, 2026 at 7:56 AM IST
अमरोहा : होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत गश्त पर निकले सिपाही पर गंडासे से हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना नगर क्षेत्र के छेवड़ा मोहल्ले में मंगलवार रात हुई. हमले में घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है.
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि वारदात मंगलवार रात अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा में हुई. गश्त पर निकले सिपाही राहुल सिंह पर एक युवक ने धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया था. जिससे राहुल के कंधे और कान पर गंभीर चोटें आई थी. वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया है. पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है. वह अपना नाम-पता भी ढंग से नहीं बता पा रहा है. फिलहाल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक हमले में घायल सिपाही को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. विशषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. सिपाही के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : संदेशखाली में पुलिस टीम पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल, इलाके में तनाव
यह भी पढ़ें : वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 2 उपनिरीक्षकों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

