ETV Bharat / state

अमरोहा में थार से स्टंट; सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की सर्विस रोड के डिवाइडर पर नवयुवक बेतरतीब ढंग से दौड़ा रहा था वाहन.

अमरोहा में थार से स्टंट;
अमरोहा में थार से स्टंट. (Photo Credit : Amroha Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 2:41 PM IST

|

Updated : January 4, 2026 at 3:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे किनार बनी सर्विस रोड के डिवाइडर पर थार चालक ने खतरनाक स्टंट किया. थार स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला पुलिस में पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने थार चालक युवक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया. घटना के बाबत थार चालक युवक ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात भी वीडियो में कही है.

अमरोहा में थार से स्टंट, युवक गिरफ्तार. (Video Credit : Amroha Police)





गजरौला थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर थार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था. मामला संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थार चालक की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में यातायात नियमों की अवहेलना और खतरनाक स्टंट की बात सामने आई है. वाहन को सीज कर दिया गया है. वाहन चालक युवक विवेक (22) एमडीए कॉलोनी गजरौला का रहने वाला है. उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का संकल्प लिया है.

गजरौला थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि वाहन से स्टंटबाजी करना मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना की श्रेणी में आता है. साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान का प्रावधान है. ऐसे में हर किसी को खुली सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर वाहन से स्टंटबाजी से बचना चाहिए. सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर वाहन से स्टंटबाजी करते हुए पकड़े जाने पर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : UP: मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों के पावर का कॉम्पिटिशन, देखें खतरनाक स्टंट का VIDEO - ट्रैक्टर के पावर कॉम्पिटिशन

यह भी पढ़ें : Stunts On Road : बीच सड़क किया स्टंट, पुलिस ले गई थाने

Last Updated : January 4, 2026 at 3:02 PM IST