ETV Bharat / state

BAD TOUCH; अमरोहा में शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोपी, परिजनों ने किया हंगामा

गजरौला थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय की घटना. खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर शुरू की जांच.

अमरोहा में छात्रा से छेड़खानी.
अमरोहा में छात्रा से छेड़खानी. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 2:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी का प्रकरण सामने आया है. आरोप है कि विद्यालय के एक शिक्षक ने कक्षा सात की छात्रा से छेड़खानी की. इसके बाद छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंच कर ऐतराज जताया. यह जानकारी ग्रामीणों को पता चली तो भीड़ जमा हो गई. विवाद का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है. वहीं मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ने शुरू कर दी है.




बताया जा रहा कि गजरौला क्षेत्र में स्थित कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा बिना बताए कहीं चली गई थी. काफी देर के बाद लौटने पर शिक्षक ने उसे डांटते हुए स्कूल से जाने की वजह पूछी. छात्रा का आरोप है कि इस दौरान शिक्षक ने उसे बैड टच किया और छेड़खानी की. यह बात छात्रा ने मां को बताई तो छात्रा की मां व अन्य परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक से भिड़ गए. स्कूल में हंगामे की सूचना मिलने पर कई ग्रामीण भी पहुंच गए. हालांकि स्कूल स्टाफ ने किसी तरह सबको समझा बुझाकर शांत कराया. छात्रा की मां ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता ने बताया कि मामला सोमवार का है. छात्रा से छेड़खानी की शिकायत मां और उसके परिजनों ने की है. मंगलवार को विद्यालय की कई छात्राओं के बयान लिए गए हैं. शिक्षक को स्कूल न जाने की हिदायत दी गई है. जांच में आए तथ्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी.