ETV Bharat / state

अमृत भारत स्टेशन योजना, भिलाई पावर हाउस स्टेशन में निर्माण कार्य, अब नई समयसीमा

26 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य हो रहा है. मार्च तक काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है.

AMRIT BHARAT STATION SCHEME
भिलाई पावर हाउस स्टेशन (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 6, 2026 at 12:39 PM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 2:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिलाई: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिलाई पावर हाउस स्टेशन में निर्माण कार्य चल रहा है. ओवरब्रिज सहित एस्केलेटर और लिफ्ट का काम तेज गति से पूरा किया जा रहा है. वहीं फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के ऊपर शेड बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है.

26 करोड़ की लागत

करीब 26 करोड़ की लागत से भिलाई पावर हाउस स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है. अभी एस्केलेटर, प्लेटफार्म नंबर एक में कुछ स्थानों पर ग्रेनाइट लगाने का काम, पार्किंग एरिया और गार्डनिंग हो गई है, जिसे फाइनल टच दिया जा रहा है.

नई समयसीमा

फरवरी 2024 में काम शुरू किया गया. अप्रैल 2025 तक यह काम पूरा हो जाना था. फिर दिसंबर 2025 तक काम खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया, लेकिन इसमें देरी होने पर अब काम खत्म करने का नया लक्ष्य मार्च 2026 तय किया गया है.

Amrit Bharat Station Scheme
26 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य (ETV Bharat Chhattisgarh)

मार्च 2026 तक काम पूरा होने की उम्मीद

अधिकारियों ने दौरा कर दिसंबर 2025 तक हर हाल में काम पूरा करने का टारगेट निर्माणी एजेंसी को दिया था.बीते दिनों डीआरएम रायपुर ने स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मार्च 2026 तक काम पूरा हो जाने का भरोसा जताया था. इस संबंध में उन्होंने निर्माणी एजेंसी को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए.

Amrit Bharat Station Scheme
ऐसा दिखेगा भिलाई पावर हाउस स्टेशन (ETV Bharat Chhattisgarh)

कितना काम पूरा और कितना बाकी

अब तक भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. नया पुट ओवरब्रिज का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन में लिफ्ट की असेंबलिंग के बाद ट्रायल भी किया जा चुका है. प्लेटफार्म नंबर एक और तीन में एस्केलेटर तो असंबेल हो चुका है, लेकिन उसे कवर करने के बाद ट्रायल किया जाना शेष है.

ईंट भट्टा संचालक का शिवनाथ नदी पर था कई साल से कब्जा, अस्थायी पुल बनाकर करता था परिवहन, फोर्स की मौजूदगी में चला बुलडोजर
धान खरीदी केंद्रों में लाखों क्विंटल धान जाम, कई किसानों का नहीं कटा टोकन, पूर्व गृहमंत्री का आरोप
बकाया जमा नहीं करने पर भिलाई आकाशगंगा परिसर की 9 दुकानें सील
Last Updated : January 6, 2026 at 2:04 PM IST