ETV Bharat / state

19 मई को बस्तर में अमित शाह लेंगे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, नक्सलवाद समाप्ति के बाद पहला दौरा

पहली बार बस्तर में ऐसी बैठक हो रही है. इस पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ये गृहमंत्री का बस्तर के प्रति प्रेम है.

Central Zonal Council meeting
19 मई को बस्तर में अमित शाह लेंगे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 6, 2026 at 7:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है. यह बैठक 19 मई को आयोजित होगी. इस बैठक में देश के गृहमंत्री अमित शाह बस्तर आ रहे है. जिनकी अध्यक्षता में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

पहली बार बस्तर में ऐसी बैठक

ऐसा पहली बार है जब बस्तर इलाके में देश के 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक साथ बड़ी बैठक होगी. इसमें नक्सलवाद समाप्ति के बाद सामाजिक, आर्थिक, विकास, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और अंतरराज्जीय मुद्दों पर चर्चा होगी. जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है.

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ये गृहमंत्री का बस्तर के प्रति प्रेम है (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

नक्सल समाप्ति के बाद पहला दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ही नक्सल समाप्ति की डेडलाइन 31 मार्च रखी थी. ऐसे में नक्सल समाप्ति के बाद यह उनका पहला दौरा होगा. इससे पहले अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर 7 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक रहे थे. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा समीक्षा बैठक ली थी और बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल हुए थे.

Central Zonal Council meeting
पहली बार बस्तर में ऐसी बैठक हो रही है (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस बार की बैठक होगी खास

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देश के गृहमंत्री का फोकस छत्तीसगढ़ का बस्तर रहता है. उनकी संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि हिंसा इस क्षेत्र से समाप्त हुई है. अब मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक जिसमें 4 राज्यों के लोगों की बैठक होती है, उसके लिए बस्तर को चुनना, ये गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर के प्रति प्रेम को दर्शाता है.

क्या है मध्य क्षेत्रीय परिषद?

मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य शामिल हैं. इसका मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास और लंबित अंतर-राज्यीय मुद्दों को सुलझाना है. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करते हैं. ऐसे में अमित शाह इस बार नक्सलवाद खत्म होने के बाद अलग मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं.

बस्तर पंडुम के समापन पर गरजे अमित शाह, बस्तर को पांच साल में नंबर वन जनजातीय संभाग बनाने का वादा
दंतेवाड़ा में रोजगार का सुनहरा मौका, 320 पदों पर सीधी भर्ती, लाइवलीहुड कॉलेज में भी मेहमान प्रशिक्षकों के लिए वैकेंसी
बलरामपुर में सुशासन तिहार से लोगों को फायदा, मौके पर हो रहा समस्या का समाधान