ETV Bharat / state

किशनगंज बॉडर सुरक्षा में लगे SSB को केंद्रीय गृहमंत्री की सौगात, विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत

किशनगंज बॉडर सुरक्षा के लगे एसएसबी को बड़ी सौगात मिली है. अमित शाह ने विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की है. रिपोर्ट- आशीष सिन्हा

Amit Shah
एसएसबी को अमित शाह की सौगात (सौ. अमित शाह X हैंडल)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 21, 2026 at 8:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सिलीगुड़ी: केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एसएसबी की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया और वहां मौजूद जवानों से संवाद किया. एसएसबी मुख्यालय रानीडांगा में अपने संबोधन में गृहमंत्री ने कहा कि जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो पश्चिम बंगाल और न ही भारत सुरक्षित रह सकता है.

एसएसबी को बड़ी सौगात: 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज के आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों का शिलान्यास हुआ है. इस पर 75 करोड़ 15 लाख की लागत आएगी. वहीं, 12वीं वाहिनी को 65 करोड़ 65 लाख की परियोजना की सौगात मिली है.

अमित शाह का संबोधन (ETV Bharat)

"मोदी सरकार सुरक्षा बलों के जवानों का जीवन सुगम और सुविधा संपन्न बनाने के लिए कटिबद्ध है. आज शिलान्यास किए गए प्रशासनिक भवन तथा आवासीय व गैर-आवासीय परियोजनाओं से जवानों को बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा उनके परिवारों को सुविधापूर्ण जीवन मिलेगा."- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ पर लगेगी रोक: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब तक घुसपैठ पर पूरी तरह रोक नहीं लगती, तब तक पश्चिम बंगाल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती. सशस्त्र सीमा बल के जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सीमा सुरक्षा और घुसपैठ रोकने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक और सीमाई सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.

'घुसपैठ के खतरे को समझी बीजेपी सरकार': गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल में बीएसएफ और एसएसबी को 1,129 एकड़ जमीन दिए जाने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर यह कदम उठाया गया और इसकी वजह बीजेपी सरकार होना नहीं, बल्कि घुसपैठ के खतरे को समझना है. उन्होंने कहा कि एसएसबी और बीएसएफ किसी राजनीतिक दल या किसी एक सरकार की एजेंसी नहीं हैं.

वंदे मातरम् का जिक्र: अपने भाषण में शाह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस को भी याद किया. उन्होंने कहा कि आजादी के 80 साल बाद लाल किले से पूर्ण रूप से वंदे मातरम् का गान देश और दुनिया ने सुना. उन्होंने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना को आजादी के आंदोलन से जोड़ते हुए कहा कि इसने आंदोलन को गति देने के साथ आजाद भारत के लिए एक दिशा भी दी.

Amit Shah
कार्यक्रम में मौजूद अमित शाह (सौ. अमित शाह X हैंडल)

ममता बनर्जी पर तंज: बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि 'साहिबा तो आती नहीं थीं, आप आ गए'. गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में आयोजित कार्यक्रम में कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने बिस्मिल्लाह खान और कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 80वें स्वतंत्रता दिवस, वंदे मातरम्, विकसित भारत के लक्ष्य और सीमा सुरक्षा बलों के साथ राजनीतिक दलों के रिश्ते पर बात की.

ये भी पढ़ें: अमित शाह के दौरे के बीच 'चिकन नेक' की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, किशनगंज में भारत-नेपाल के अधिकारियों की अहम बैठक