ETV Bharat / state

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ऑल इंडिया जमात की एडवाइजरी, इजराइल यात्रा पर पुनर्विचार की अपील

ऑल इंडिया जमात ने अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एडवाइजरी जारी कर लोगों से इजराइल यात्रा पर पुनर्विचार की अपील की है.

US Iran tensions
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ऑल इंडिया जमात ने एडवाइजरी जारी की. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 7:39 AM IST

|

Updated : February 25, 2026 at 11:30 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली: ऑल इंडिया जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन ने अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है. जारी बयान में उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को चिंताजनक बताते हुए देश के प्रधानमंत्री से इजराइल यात्रा पर पुनर्विचार करने की अपील की है.

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि वह यह पत्र भारत के करोड़ों सुन्नी और शिया मुसलमानों के जज़्बात और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिख रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यकाल में गाज़ा में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है और हजारों महिलाओं व बच्चों की जान गई है.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट द्वारा नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और इजराइल की सुप्रीम कोर्ट में भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित हैं.

उन्होंने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित टकराव से हालात और अधिक जटिल हो सकते हैं. उनके अनुसार, भारत के मुसलमानों की भावनाएं ईरान के साथ जुड़ी हैं और भारत व ईरान के संबंध भी ऐतिहासिक रूप से अच्छे रहे हैं.

मौलाना ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत ने मुस्लिम और अरब देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनाए हैं और भारत ने हमेशा फिलिस्तीन का समर्थन किया है. ऐसे में इसराइल यात्रा से मुस्लिम देशों और खासकर फिलिस्तीन के लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं.

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक और स्वच्छ है, इसलिए मौजूदा परिस्थितियों में इसराइल यात्रा पर पुनर्विचार करना उचित होगा.

अंत में उन्होंने कहा कि यह एडवाइजरी देश और दुनिया के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है, ताकि शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके

ये भी पढ़ें - बरेली में मौलाना के पीछे नमाज न पढ़ने पर जानलेवा हमला, 54 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Last Updated : February 25, 2026 at 11:30 AM IST