शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी CM: ब्राह्मण बटुकों को घर बुलाया,पूजन कर भोजन कराया, चोटी खींचने को बताया गलत
DCM बृजेश पाठक ने कहा था कि प्रयागराज में माघ महीने के दौरान बटुकों की चोटी खींचा जाना घोर आपत्तिजनक था.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 19, 2026 at 11:41 AM IST
|Updated : February 19, 2026 at 1:00 PM IST
लखनऊ: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य के मुद्दे पर टिप्पणी की थी. बृजेश पाठक ने कहा था कि प्रयागराज में माघ महीने के दौरान बटुकों की चोटी खींचा जाना घोर आपत्तिजनक था. उनके इस बयान के बाद लगातार चर्चा हो रही थी.
इसके बाद में उन्होंने गुरुवार की सुबह अपने सरकारी आवास में ब्राह्मण बटुकों का पूजन किया. बड़ी संख्या में भगाववेश धारी ब्राह्मण बटुक उनके आवास पर थे. जहां उनका पूजन-अर्चन के साथ भोजन भी कराया गया. इस मौके पर उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं.
"बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य"
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) February 19, 2026
सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, सुसंस्कृत राष्ट्र के आधार स्तंभ, बटुक ब्राह्मणों का हार्दिक अभिनन्दन!@BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/aJOLPYJDil
गौर करें तो ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद को लेकर एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सदन में बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि हर कोई शंकराचार्य नहीं हो सकता. जिसके दो दिन बाद बृजेश पाठक ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि माघ मेले के दौरान जिस तरह से बटुकों की चोटी खींची गई, वह पूरी तरह से गलत था. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक ही घटना को लेकर बयान दे रहे हैं.

इसके बाद में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास में बटुकों के पूजन ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के बीच में एक और चर्चा को जन्म दे दिया है. ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का ब्राह्मण चेहरा है. इससे पहले भी वह कई मुद्दों पर ब्राह्मणों के मामलों में मुखर रहे हैं.

इस कार्यक्रम की फोटो बृजेश पाठक की टीम की ओर से जारी की गई. जिसमें बड़ी संख्या में बटुक पूजन होता दिख रहा है.
ये भी पढ़ें - विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष को दिया जवाब- हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी

