अमेठी में महिला की हत्या, पुलिस ने कातिल बहू को किया गिरफ्तार
हत्या का पुलिस ने किया सनसनी खेज खुलासा, मृतक महिला की बहू गिरफ्तार.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 4, 2026 at 7:47 PM IST
अमेठी: अमेठी में एक महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक महिला की बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से यूकेलिप्टस और बांस के डंडे भी बरामद किए हैं, जिससे महिला को बेरहमी से आरोपियों ने पीटा था. अमेठी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जिले के मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के पूरे मोहम्मद नेवाज निवासी सुनीता पत्नी सुरेश कुमार ने एक जनवरी को एक लिखित तहरीर दी थी, जिसमे बताया था कि जमीनी विवाद से संबंधित बात करने के लिए ग्राम प्रधान पति मो० तौकीर ने सास शिवपता को अपने फार्म हाऊस पर बुलाकर लाठी डंडे से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
सुनीता की तरहरीर पर पुलिस ने जयवर्द्धन, हर्षवर्द्धन, जहीरउल्ला, बल्लन, मोहम्मद तौकीर (प्रधान पति) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकार्डिंग के आलावा विभिन्न माध्यमों से छानबीन करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा, जिसमें मोईन पुत्र जान मोहम्मद निवासी पूरे नेवाज, संतोष पुत्र राम अभिलाख, बृजेश पुत्र सुरेश, मंसूरशाह मजरे, सुनीता मृतका की बहू.
पूछताछ में अभियुक्त मोईन ने बताया कि उसका जहीदउल्ला उर्फ जहीद से एक मुकदमा चल रहा है, जो ट्रायल पर है गवाही चल रही है, इस मुकदमे से बचने और प्रधान का चुनाव लड़ने के लिये अपने चाचा तौहीद व दोस्त संतोष के साथ मिलकर ग्राम प्रधान तौकीर को फंसाने का योजना बनाया. कुछ सालों से गांव की शिवपता और हर्षवर्द्धन-जयवर्द्धन के बीच जमीनी विवाद चल रहा है. मोईन ने योजना बनाया कि शिवपता से एससी/एसटी एक्ट के तेहत प्रधान तौकीर, उसके दामाद जाहीद, साढू बल्लन एवं हर्षवर्द्धन-जयवर्द्धन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा हो गया तो ये लोग जेल चले जायेंगे, और मेरे मुकदमें में मेरे हिसाब से गवाही दे देगें, जिससे हम मुकदमें से बरी हो जायेंगे और बेचने के लिये जमीन भी मिल जायेगा.
इसी योजना के तहत दिनांक 31 दिसम्बर को मृतका शिवपता की बहु सुनीता द्वारा प्रधान पति तौकीर के पास फोन कराया गया की तुम्हारे यहां आ रहे हैं, सुनीता अपने सास को लेकर खेतों की तरफ बढी, तभी योजना के अनुसार मृतका का नाती बृजेश व घटना का मास्टरमाइड मोईन का दोस्त शोएब एक तरफ से व दूसरी तरफ से मोईन आया, जैसे ही सुनीता और उसकी सास गांव के बाहर निकले बृजेश, शोएब व मोईन ने यूकेलिप्टस और बांस के डण्डे से हमला कर दिया जिससे शिवपता घायल हो गई, और के दौरान ऊसकी मृत्यु हो गयी.
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने यूकेलिप्टस व बांस का डंडा बरामद कर लिया है, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मुसाफिरखाना कार्यवाही कर रही है.
यह भी पढ़ें : संपत्ति विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या; रिश्तेदार बोले- बेटा नशे की हालत में था, चारपाई पर पड़ा था शव
यह भी पढ़ें : महिला रेलवे कर्मचारी ने अफेयर के शक में मंगेतर की जान से मारा, गिरफ्तार

