ETV Bharat / state

ऑटो कारोबार की आड़ में चल रहे देह व्यापार का अंबिकापुर पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने पति पत्नी सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

SSP Rajesh Aggarwal
अंबिकापुर पुलिस ने किया खुलासा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 8:50 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: अंबिकापुर शहर में में देह व्यापार का जाल बड़े पैमाने पर फैलता जा रहा है. इस गलत धंधे में शामिल लोग प्रदेश के बाहर से लड़कियों को बुलवाते हैं, पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस कारोबार में शामिल दम्पति को गिरफ्तार किया है. वहीं अब तक इस मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने बताया कि बाहर ले लड़किया बुलवाने और गलत काम कराने वाले पति पत्नी हैं, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है.

अनैतिक काम करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार

दरअसल लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर शहर में देह व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो और सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने, 10 नवंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार आकाशवाणी चौक इलाके में छापा मारा. रेड के दौरान घर से एक महिला को रंगे हाथों पकड़ा गया. मकान से युवक-युवतियां भी पकड़ी गईं

अंबिकापुर पुलिस ने किया खुलासा (ETV Bharat)

अबतक 12 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने महिला को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके साथ ही जांच में यह बात भी सामने आई कि महिला का पति सुनील कुमार भी इस कारोबार में शामिल है. युवक की पत्नी ग्राहक ढूंढती थी और सुनील कुमार का साथी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहक तक लाने - ले जाने का काम करता था. इसके साथ ही इस कारोबार में उनका साथ एक अन्य महिला भी दे रही थी.

पिछले साल होटल पर रेड के दौरान खुला था भेद

इससे पहले पिछले साल 13 दिसंबर को पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच में देह व्यापार में होटल मैनेजर का नाम भी सामने आया था. पुलिस ने जांच के बाद अर्बन चौपाटी के समीप स्थित होटल के मैनेजर और कर्मचारी को गिरफ्तार किया था. उसी जांच की कड़ी में अब पुलिस ने गांधीनगर निवासी पति पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति पेशे से ऑटो चालक है.

महासमुंद के तुमगांव में देह व्यापार की आशंका, 4 महिलाओं को गांव वालों ने ही पकड़ा

इंटरस्टेट देह व्यापार : फ्लाइट से आती थीं युवतियां, होटल से सेट होते थे ग्राहक, तीन पर मामला दर्ज

भिलाई में स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिस्मफरोशी का भंडाफोड़