ETV Bharat / state

127 जांचों के लिए नहीं देने होंगे मरीजों को पैसे, यहां बहाल हो गई है बेस्ट मेडिकल सुविधा

मरीजों को जांच के लिए न तो भटकना पड़ेगा, नहीं जांच के लिए निजी क्लीनिक जाने की जरूरत पड़ेगी.

HAMAR LAB STARTS
127 जांचों के लिए नहीं देने होंगे मरीजों को पैसे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 13, 2026 at 7:21 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में हमर लैब एक बार फिर से शुरू हो गई है. अस्पताल में आने वाले ओपीडी के मरीजों की जांच भी अब हो सकेगी. हमर लैब एक ऐसी जांच लैब है, जहा बड़ी से बड़ी जांच की सुविधा उपलब्ध है. शासन ने इसे 127 प्रकार की जांच के साथ शुरू किया था, लेकिन बीते कई दिनो से यहां जांच नही हो पा रही थी.

बहाल हो गई है बेस्ट मेडिकल सुविधा

राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में हमर लैब अंतर्गत बायोकेमिस्ट्री विभाग में पिछले कुछ महीनों से आवश्यक रीएजेंट की सुविधा नहीं थी. इस वजह से ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में आने वाले मरीजों की आवश्यक जांच सुविधाएं प्रभावित हो रही थी. इस दौरान मेडिकल कॉलेज में भर्ती (आईपीडी) मरीजों की जांच तो बिना रुकावट के हो रही थी लेकिन ओपीडी मरीजों को ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा था.

रीएजेंट की कमी से हुई थी सुविधा बंद

अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या ने कहा, वर्तमान में आवश्यक रीएजेंट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. अब हमर लैब के बायोकेमिस्ट्री विभाग में सभी आवश्यक जांच फिर से नियमित रूप से प्रारंभ कर दी गई है. अब अस्पताल में आने वाले सभी ओपीडी एवं आईपीडी मरीजों की जांच की जा सकेगी. इस व्यवस्था के सुचारू संचालन से मरीजों को अब जांच हेतु बाहर भटकना नहीं पड़ेगा तथा समय पर जांच एवं उपचार संभव हो सकेगा.

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दिया आश्वासन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि भविष्य में रीएजेंट की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित आपूर्ति एवं स्टॉक मॉनिटरिंग की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. चिकित्सालय अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है, साथ ही सभी विभागों में सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है.

जानिए क्या है हमर लैब योजना

साल 2020 में हमर लैब की शुरूआत की गई थी. इसका उद्देश्य जरुरतमंदों को समय पर इलाज और टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराना है. जरूरतमंदों को सरकार अस्तपात में भी टेस्ट की सुविधा मिले ये तय किया गया. हमर लैब में आधुनिक तकनीक के मशीन लगाए गए हैं. हमर लैब में 100 से ज्यादा तरह के टेस्ट किए जाते हैं और समय पर रिपोर्ट भी मिलती है.

Gift To Surguja: सीएम और डिप्टी सीएम अंबिकापुर को देंगे 390 करोड़ से ज्यादा की सौगात, मेडिकल कॉलेज के नए भवन का होगा उद्घाटन

राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का काम अबतक अधूरा

छत्तीसगढ़ को मिले 34 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मरीजों को मिलेगा अब तत्काल इलाज