प्री मानसून की पहली बारिश में ही खुली पोल, अंबिकापुर का ड्रेनेज सिस्टम बदहाल, ग्राउंड रिपोर्ट में ईटीवी भारत ने किया था आगाह
अंबिकापुर नगर निगम में मानसून को लेकर किस तरह की तैयारी है,इसकी पोल बारिश की पहली फुहारों ने ही खोल दी है.देशदीपक गुप्ता की रिपोर्ट

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 2, 2026 at 3:30 PM IST
सरगुजा : प्री-मानसून की पहली बारिश ने ही अंबिकापुर शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. करीब एक घंटे की बारिश में ही शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया. शहर की बात छोड़िए नगर निगम के नए भवन में भी पानी भर गया.साथ ही साथ इसके आसपास रहने वाले लोगों के घरों में भी जलभराव की समस्या हुई. हालांकि बारिश रुकने से नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन मानसून में क्या होगा. इस विषय पर ईटीवी भारत ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट से नगर निगम को आगाह भी किया था.
ईटीवी भारत ने किया था आगाह
ईटीवी भारत ने अपने खबर में ये बताया था कि बारिश में शहर के कई इलाके तालाब बन जाते हैं. कॉलोनियों और घरों में इस कदर जल भराव होता है कि लोग घर छोड़कर कहीं और रहने मजबूर हो जाते हैं. बड़ी बात ये है कि इस समस्या से सिर्फ आम लोग नही बल्कि सरगुजा महाराज और पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव भी प्रभावित हैं. उनके निवास तपस्या का आलम ये है कि पहली बारिश में ही वहां जल भराव हो चुका है.
ऐसे में क्या नगर निगम को समस्या का समाधान बारिश से पहले नही कर लेना चाहिए या फिर बारिश आने पर लोगों के घर गिरेंगे. लोग जल भराव से हलाकान होंगे और दोनों राजनीतिक दल आरोप- प्रत्यारोप वाला खेल खेलेंगे. इस बात की पड़ताल करने के साथ ईटीवी भारत ने समय से पहले जिम्मेदारों को नींद से जगाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने बताया था कि बारिश में उन्हें कितनी समस्या होती है. और बारिश से पहले हुई थोड़ी देर की बारिश ने ही ड्रेनेज सिस्टम का हाल बया कर दिया है.

अमेरिका-ईरान युद्ध का भानपुरी में साइड इफेक्ट, 25 लीटर पेट्रोल, ड्राइफ्रूट और सिगरेट हुआ चोरी
धमतरी की लंबी छलांग, ये सुविधा देने वाला पहला जिला बना धमतरी, किसानों की होगी बल्ले-बल्ले

