ETV Bharat / state

"रेप का आरोपी कैसे बन गया रेडियोग्राफर?",X-Ray कराने आई बच्ची के साथ कर डाली गंदी हरकत

हरियाणा के अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में एक्स-रे कराने आई बच्ची से रेडियोग्राफर ने छेड़छाड़ की है. आरोपी पहले से रेप का आरोपी था.

Ambala radiographer accused of rape molested a 9 year old girl who had come for an X-ray
रेप का आरोपी कैसे बन गया रेडियोग्राफर? (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 31, 2025 at 8:19 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला : हरियाणा के अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में बहन के साथ एक्सरे करवाने आई बच्ची के साथ रेडियोग्राफर ने अश्लील हरकत की. बच्ची ने बहन को आपबीती सुनाई तो मामला थाने पहुंच गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी रेडियोग्राफर को अरेस्ट कर लिया और कान पकड़वाने के साथ पैदल परेड कराई. आरोपी युवक पहले सीआरपीएफ में ड्यूटी कर चुका है और उस पर पहले भी रेप का आरोप लग चुका है.

एक्स-रे कराने गई बच्ची से छेड़छाड़ : अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे रूम में जांच कराने गई एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ रेडियोग्राफर ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है. एक्स-रे करवाने के बाद बच्ची जब कमरे से बाहर आई तो बाहर खड़ी बहन को उसने अपनी पूरी आपबीती बताई. बहन ने रेडियोग्राफर को खरी-खोटी सुनाने के बाद पिटाई कर दी. देखते ही देखते अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई. मौके से ही बच्ची की बहन ने पुलिस को बुलाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी रेडियोग्राफर को गिरफ्तार कर पैदल मार्च करवाया और कान भी पकड़वाए.

X-Ray कराने आई बच्ची के साथ कर डाली गंदी हरकत (Etv Bharat)

आरोपी रेडियोग्राफर गिरफ्तार : सदर थाना SHO सुरेंद्र सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 वर्षीय बच्ची अपनी बहन के साथ चेस्ट xray कराने गई थी तो वहां पर 25 वर्षीय रेडियोग्राफर अमित ने बच्ची के साथ गंदी हरकत की जिसके बाद हमने तुरंत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है. उन्होंने बताया कि जब हमने इसकी हिस्ट्री का पता किया तो इसके खिलाफ पहले भी 2017 में रेप का मामला दर्ज है. आरोपी UP का रहने वाला है और नागरिक अस्पताल में X RAY का काम किया करता था. आरोपी पहले CRPF में भी सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर ड्यूटी दे चुका है. उन्होंने बताया कि अभी हम पता लगा रहे हैं कि CRPF में इसका क्या रिकॉर्ड रहा है. हमने बच्ची का बयान भी दर्ज कर लिया है.

चित्रा सरवारा ने पूछे सवाल : वहीं अंबाला कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी युवा नेत्री चित्रा सरवारा ने पूरे मामले को लेकर सवाल उठाए हैं. चित्रा सरवारा ने तीखे शब्दों में सवाल उठाया कि "आरोपी के खिलाफ पहले 2017 में भी रेप का आरोप होने के बावजूद उसे अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में नौकरी कैसे दी गई. किसने उसकी पृष्ठभूमि की अनदेखी की, किसकी सिफारिश पर उसे रखा गया और किसके संरक्षण में वो बेखौफ होकर काम करता रहा. ये प्रश्न केवल प्रशासन से नहीं, सीधे सत्ता से पूछे जाने चाहिए. युवा नेत्री ने कहा कि शहर में आम चर्चा है कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था. यदि ऐसा है, तो उन कथित संबंधों की निष्पक्ष और सार्वजनिक जांच होनी चाहिए. चित्रा सरवारा ने कहा कि केवल एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज देना पर्याप्त नहीं है. असली सवाल यह है कि उसे यहां तक पहुंचाने वाला तंत्र कौन-सा था और वो अब भी किन-किन चेहरों के पीछे छिपा बैठा है."

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - फरीदाबाद में महिला से चलती कार में रेप मामले में FIR दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार जब्त

ये भी पढ़ें - रेवाड़ी में बिहार की 10 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म, वंदना पोपली बोली- "दरिंदे को बीच चौराहे पर मिले सज़ा"

ये भी पढ़ें - फरीदाबाद के होटल में भिवानी की शूटिंग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, सहेली के साथ गई थी, पार्टी के बाद हुई वारदात