ETV Bharat / state

पूर्व विधायक पर शारीरिक शोषण के आरोप, महिला के आरोपों को कोमल जंघेल ने नकारा

खैरागढ़ में पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर गंभीर आरोप लगे हैं. बीजेपी से जुड़ी महिला पदाधिकारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है.

allegations against former MLA
पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 26, 2026 at 12:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़ : खैरागढ़ की राजनीति इन दिनों एक संवेदनशील प्रकरण को लेकर सुर्खियों में है. मामला क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता कोमल जंघेल से संबंधित है. कोमल जंघेल पर महिला के साथ अभद्रता के आरोपों से जुड़ी खबरें प्रसारित हो रही हैं. बीजेपी से जुड़ी एक महिला पदाधिकारी ने 2 फरवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराई.

क्या लगा है आरोप ?

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व विधायक कोमल जंघेल और उनके ड्राइवर के मोबाइल से महिला के पति और ससुर को कथित रूप से अश्लील फोटो एवं वीडियो भेजे गए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की.आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे मुचलका जमानत मिल गई.फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

पुलिस ने दर्ज की FIR


पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 351 2 बी सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 77 एवं 79 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मोबाइल डेटा और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सके.पुलिस इस मामले में पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है.


पूर्व विधायक ने आरोपों को बताया निराधार

इस पूरे मामले में पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी.

पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर शारीरिक शोषण के आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं. यह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई है. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जांच में सत्य सामने आएगा.मुझे इस बारे में पेपर और वाट्सअप के माध्यम से ही पता चला है.इसके बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता- कोमल जंघेल,पूर्व विधायक

गोपनीयता का अनुरोध

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में अपना नाम और पता गोपनीय रखने का अनुरोध किया है. पुलिस भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पहचान सार्वजनिक न करने की बात कह रही है.

राजनीतिक और सामाजिक असर
यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है. एक ओर आरोप गंभीर हैं, वहीं दूसरी ओर आरोपी स्वयं को निर्दोष बता रहे हैं. फिलहाल जांच जारी है और अंतिम सत्य पुलिस विवेचना और न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा. खैरागढ़ की राजनीति में इस घटनाक्रम ने हलचल जरूर पैदा कर दी है. अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं.

नशीली दवा मामले में कोर्ट की सख्त सजा, 3 आरोपियों को 9 साल सश्रम कारावास

साईं मंदिर में घुसे डकैत, उड़ा ले गए लाखों के जेवरात, दुर्ग पुलिस के हाथ नहीं लगे बदमाश

बारूद से भरा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया, गाड़ी के केबिन में भड़की आग