ETV Bharat / state

बारां जेल में कैदी पर मारपीट का आरोप, परिजनों बोले- पैसे न देने पर किया गया टॉर्चर

बारां जिला कारागार में एक कैदी के साथ मारपीट का आरोप लगा है. वहीं, जेल प्रशासन ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है.

Baran Jail assault
कैदी के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया (ETV Bharat Baran)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 3, 2026 at 6:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बारां: जिला कारागार में बंद एक कैदी के साथ जेल प्रहरियों द्वारा कथित मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. कैदी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल कर्मियों ने पैसों की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई.

जेल में मारपीट का आरोप: परिजनों का कहना है कि कैदी आफाक पर लगातार पैसों के लिए दबाव बनाया जा रहा था. उनका आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर जेल प्रहरियों ने उसके साथ मारपीट की. घटना के बाद कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है. जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल लाया गया है. उनके अनुसार मारपीट जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें- कपासन उप कारागार के बंदी की अस्पताल में मौत, परिजनों ने लगाया जेल में मारपीट का आरोप...धरने पर बैठे

अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया: जेल अधीक्षक पृथ्वीसिंह कविया ने बताया कि मारपीट के आरोप निराधार हैं. उन्होंने बताया कि कैदी जेल के अंदर ही हार्डकोर अपराधियों के बैरक में चला गया था जहां इसकी उनसे कहासुनी हो गई. उसके बाद इसने कहा कि मेरे सीने में दर्द हो रहा है, इसलिए जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था. पुलिस और जेल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों से इनकार किया है.

पैसे ना देने के लिए टॉर्चर का आरोप: घटना सामने आने के बाद जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. कैदी के रिश्तेदार शालू ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर पुलिस वालों ने इसके साथ मारपीट की है. 2-3 दिन से पैसों के लिए इसे टॉर्चर कर रहे थे, पैसे नहीं देने पर मारपीट कर दी.

इसे भी पढ़ें- जेल में मारपीट से आहत कैदी ने परिजनों को किया वीडियो कॉल, कहा- मैं कर लूंगा सुसाइड...अधिकारियों पर लगाया आरोप