ETV Bharat / state

RPSC: एसआई भर्ती-2021 के सभी आवेदक हो सकते हैं दोबारा परीक्षा में शामिल, जानिए नियम...

आयोग ने कहा कि अभ्यर्थी को फोटो, हस्ताक्षर तथा अंगूठा निशानी के प्रयोग की देनी होगी सहमति.

Rajasthan Public Service Commission, Ajmer
राजस्थान लोक सेवा आयोग,अजमेर (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 7, 2026 at 4:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती पुनः परीक्षा में वर्ष 2021 की मूल भर्ती के ऑनलाइन सभी आवेदकों को अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दी है. पुनः परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के आवेदक अभ्यर्थियों को आवेदन में आवश्यक अपडेट के लिए 8 जुलाई से 22 जुलाई तक का समय दिया है. जिन्होंने 8 मई से पहले आवेदन अपडेट कर लिए, उन्हें दोबारा संशोधन की आवश्यकता नहीं है. संशोधन के बाद स्क्रीन पर आ रहे स्वघोषणा पत्र को स्वीकार कर ओटीपी से सत्यापन करना अनिवार्य होगा वरना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी. इस संबंध में विस्तृत सूचना एवं दिशानिर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया, संशोधन से पहले अभ्यर्थियों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन कर माई रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आवेदन में सुधार कर सकते हैं. अभ्यर्थी का ओटीआर पुरानी आईडी से अन्य आईडी पर माइग्रेट हो चुका है तो फैच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. किसी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र नई एसएसओ आईडी या ओटीआर में ट्रांसफर करने में तकनीकी समस्या है तो आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर 15 जुलाई 2026 तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

पढ़ें:कोर्ट की खबरें: एसआई भर्ती की पुन: परीक्षा में पूर्व आवेदकों को शामिल करने के आदेश, कुलगुरु बर्खास्तगी के आदेश की क्रियान्विति पर रोक

इनमें सुधार संभव: मेहता ने बताया कि भर्ती की पात्रता शर्तें 3 फरवरी 2021 जारी विज्ञापन एवं 7 जून 2021 को जारी शुद्धि पत्र के अनुसार होगी. परीक्षा पाठ्यक्रम 22 मई 2026 के अनुसार ही रहेगा. अभ्यर्थी केवल अपने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर में ही सुधार कर सकेंगे. इसके अलावा आयु, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण जैसी मूल प्रविष्टियां पहले की तरह ही यथावत रहेंगी.

हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश: आयोग सचिव मेहता ने बताया कि जयपुर हाईकोर्ट की ओर से पारित अंतरिम आदेश 2 जुलाई 2026 के क्रम में दिया जा रहा है. इसके तहत एसआई भर्ती-2021 के तहत पूर्व भर्ती परीक्षा-2021 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सम्मिलित की जा रहा है. पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में ओटीआर में प्रयुक्त फोटो, हस्ताक्षर तथा अंगूठा निशानी के प्रयोग के लिए सहमति देते हुए फाइनल सब्मिट कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करना अनिवार्य होगा, जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

पढ़ें:एसआई भर्ती 2021: पुन: परीक्षा में पूर्व एग्जाम में आरोपी अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा एप्लीकेशन एडिट का अवसर