अलीगढ़ का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद; पैतृक गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
थाना जवां प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह तक लाया जाएगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 23, 2026 at 6:08 PM IST
अलीगढ़ : जनपद के जवां थाना क्षेत्र के दाऊपुर गांव निवासी व भारतीय सेना में जवान मोनू (28 वर्ष) बीती 22 जनवरी को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. मोनू 2019 में फौज में भर्ती हुए थे. शहादत की खबर मिलते ही दाऊपुर गांव सहिता पूरे इलाके में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शहीद जवान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव लाया जाएगा.
थाना जवां प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह तक लाया जाएगा. उन्होंने बताया कि मोनू का भाई भी फौज में है. मोनू 2019 में फौज में भर्ती हुए थे.
ग्रामीणों के मुताबिक, मोनू पिछले करीब सात वर्षों से भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि मोनू बचपन से ही फौज में जाने का सपना देखा करते थे और उस सपने को उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से साकार किया. मोनू की शहादत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, मोनू का पार्थिव शरीर शनिवार को पैतृक गांव दाउदपुर लाया जाएगा.
जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ था बड़ा हादसा : 22 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा था. हादसे में 10 जवान शहीद हो गये थे, जबकि 11 अन्य घायल हो गए थे. अधिकारियों के मुताबिक, बुलेटप्रूफ वाहन में सवार जवान ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा था.

