ETV Bharat / state

अलीगढ़ में पेड़ से लटका मिला माली का शव, परिवार ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप

मडराक थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल कॉलेज का मामला.

अलीगढ़ के कॉलेज में पेड़ से लटका मिला माली का शव
अलीगढ़ के कॉलेज में पेड़ से लटका मिला माली का शव (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 1:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलीगढ़ : मडराक थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल कॉलेज परिसर में सोमवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है. अंकित कॉलेज में माली के रूप में काम करता था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. अंकित के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है.

क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि थाना मडराक पुलिस को सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज परिसर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका है. सूचना मिलते ही पुलिस और क्षेत्राधिकारी इगलास ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. युवक की अंकित (25) के रूप में हुई. मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.


बहरहाल अंकित की मौत के बाद कई सवाल पुलिस के लिए अनसुलझे हैं. अंकित कॉलेज परिसर में कब पहुंचा, किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई और शव पेड़ से लटका हुआ कैसे मिला... समेत कई बिंदुओं की जांच पुलिस कह रही है. वहीं अंकित के परिजनों का कहना है कि अंकित की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है. हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कह रही है.