ETV Bharat / state

प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेट्स लगाने के आरोप में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार

संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा की थी कथित आपत्तिजनक फोटो.

आपत्तिजनक फोटो स्टेट्स पर लगाने का आरोपी.
आपत्तिजनक फोटो स्टेट्स पर लगाने का आरोपी. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 11:19 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

संभल : बहजोई थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत डॉक्टर को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की कथित आपत्तिजनक फोटो साझा करना काफी महंगा पड़ गया. पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही डाॅक्टर पर आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मूलरूप से जम्मू एवं कश्मीर का रहने वाला है.


थाना बहजोई प्रभारी संत कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट के पास स्थित निजी नर्सिंग होम में कार्यरत डॉ. इकबाल हुसैन खांडेए (32) ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई. जांच के दौरान प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने पर आरोपी डॉ. इकबाल हुसैन खांडेए को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धारा में केस दर्ज कर लिया गया है.


थाना बहजोई प्रभारी संत कुमार के अनुसार आरोपी डाॅक्टर लगभग तीन साल से नर्सिंग होम में कार्यरत है. आरोपी मूलरूप से मोहल्ला खुशीपोरा, एचएमटी शाला टेंग घाट, पोस्ट ऑफिस जैनाकोटा, जिला श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर का रहने वाला है. उसने वर्ष 2017 में चीन से एम.बी.बी.एस. किया है. आरोपी डॉक्टर के बाबत अन्य जानकारी जुटाई जा रही है. डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित करके मोबाइल फोन की जांच कराई जा रही है.