ETV Bharat / state

AMU छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; मुजम्मिल मंजिल के PG में मिला जम्मू-कश्मीर के कृष्णा का शव

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में फॉरेन लैंग्वेज के छात्र कृष्णा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

Photo Credit: ETV Bharat
कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 28, 2026 at 9:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में फॉरेन लैंग्वेज की पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर निवासी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्र की पहचान कृष्णा शर्मा के रूप में हुई है. वह एएमयू में फॉरेन लैंग्वेज द्वितीय वर्ष का छात्र था और विश्वविद्यालय परिसर से बाहर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुजम्मिल मंजिल स्थित एक निजी पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

देर रात छात्र अपने कमरे में था और काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं होने पर मामले की जानकारी हुई.

जानकारी देते AMU प्रॉक्टर नावेद. (Video Credit: ETV Bharat)

पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को मृत अवस्था में पाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस को छात्र के कमरे से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है.

Photo Credit: ETV Bharat
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की असली वजह. (Photo Credit: ETV Bharat)

माता-पिता और बहन से मांगी माफी: सुसाइड नोट में छात्र ने खुद को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए अपने माता-पिता और बहन से माफी मांगी है. नोट की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और ऐसी स्थिति के पीछे कोई व्यक्तिगत, पारिवारिक, शैक्षणिक या अन्य वजह तो नहीं थी. मौत की सूचना मिलने के बाद एएमयू प्रशासन में भी हड़कंप मच गया.

Photo Credit: ETV Bharat
फॉरेन लैंग्वेज द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था कृष्णा. (Photo Credit: ETV Bharat)

एएमयू प्रशासन और साथी छात्रों में शोक: विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. एएमयू प्रॉक्टर प्रो. नावेद ने बताया कि उन्हें छात्र की मौत की सूचना मिली है और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है. निजी पीजी में मौत की खबर सामने आने के बाद साथी छात्रों और परिचितों में शोक का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही है.

यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी: बलिया का परिवार हादसे का शिकार, तीन में से दो लोग अब भी लापता