ETV Bharat / state

नगरीय निकायों में एल्डरमैन की होगी नियुक्ति, विष्णु देव साय सरकार ने जारी की सूची

एल्डरमैन अपने अनुभव से जनहित में अपनी राय देते हैं. उनकी राय और मार्गदर्शन से विकास के कामों में तेजी और पारदर्शिता आती है.

appointment of alderman
लंबे इंतजार के बाद जारी हुई सूची (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 26, 2026 at 3:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: स्थानीय निकाय के कामकाज में पारदर्शिता लाने और जनहित के फैसलों को मजबूत बनाने का काम एल्डरमैन करते हैं. एल्डरमैन अपने अनुभव से जनहित में अपनी सूझबूझ भरी राय भी देते हैं. उनकी राय और मार्गदर्शन से विकास के कामों में तेजी और पारदर्शिता आती है. इसी पारदर्शिता के कामों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है.

प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं. इन नियुक्तियों के साथ ही स्थानीय निकायों में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है.

appointment of alderman
सरकार ने जारी की सूची (ETV Bharat)



लंबे इंतजार के बाद जारी हुई एल्डरमैन नियुक्ति की सूची

काफी समय से एल्डरमैन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था. सरकार ने विभिन्न नगरीय निकायों के लिए नामों को अंतिम रूप देते हुए नियुक्ति सूची जारी कर दी है. जारी सूची के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं. नियुक्त सदस्य स्थानीय निकायों की बैठकों और विकास कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे.


विकास कार्यों को मिलेगी और गति

एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद स्थानीय निकायों में विकास योजनाओं, जनहित के प्रस्तावों और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. एल्डरमैन नियुक्तियों के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. नियुक्तियों को स्थानीय संगठन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एल्डरमैन नगर निगम की बैठकों में चर्चा और प्रस्तावों पर राय तो दे सकते हैं, लेकिन निगम के सामान्य फैसलों या महापौर के चुनाव में इन्हें मतदान करने का अधिकार नहीं होता है.

EXPLAINER: सूखती नदी, गिरता जल स्तर, जलते जंगल, सब फूंक दिया हमने, अब क्या है समाधान, कैसे मिले जीवनदान?

कचरे के ढेर पर शहर फिर भी बढ़ा यूजर चार्ज, कांग्रेस बोली इतना तो अंग्रेज भी नहीं लेते थे टैक्स

कचरा संग्रहण शुल्क में वृद्धि, जनता पर महंगाई की मार, विपक्ष का हमला- कचरा सफाई बेहाल फिर भी टैक्स की बौछार