ETV Bharat / state

शराब के नशे में पिता ने बेटे का किया कत्ल, पूरा परिवार तबाह

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शराब की वजह से पूरा परिवार तबाह हो गया है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Mohla Manpur Ambagarh Chowki Police
मोहला मानपुर अंबागढ चौकी पुलिस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 4, 2026 at 8:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

राजनांदगांव: मोहला मानपुर अंबागढ चौकी में एक परिवार शराब की वजह से खत्म हो गया. पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है तो यहां एक पिता ने अपने हाथ से पूरे परिवार को तबाह कर दिया. पूरी घटना 2 जनवरी 2026 की है. जब अंबागढ़ चौकी के कुवारदल्ली गांव में एक शख्स ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. उसके बाद उसने अपनी पत्नी को घायल कर दिया. इस घटना के तीसरे दिन आरोपी पिता ने खुद अपनी जान दे दी. अंबागढ़ चौकी के निरीक्षक अश्विनी राठौर ने इसकी पुष्टि की है.

विवाद में बंदूक से हत्या

यह पूरी घटना शुक्रवार 2 दिसंबर के रात 8 बजे की है. आरोपी संत कुमार ईंट भट्टे में काम कर रहा था. इसी दौरान उसका उसकी पत्नी शांति बाई से विवाद हो गया. इस बात की जानकारी उसके बेटे शेखर को हुई. वह ईंट भट्टे पर पहुंच गया और अपने पिता को समझाने लगा. इसी दौरान आरोपी संत कुमार को गुस्सा आ गया. उसने भरमार बंदूक से अपने बेटे पर गोली चला दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बंदूक से निकली गोली का छर्रा शांति बाई के जबड़े में धंस गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई. गांव वालों ने शांति बाई को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना के बाद संत कुमार मौके से फरार हो गया.

रविवार को मिली संत कुमार की लाश

आरोपी ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया. वह उस वक्त नशे में था. जब उसका नशा उतरा तो उसने घातक कदम उठा लिया. उसने अपनी जान दे दी. इस तरह शराब की वजह से एक पूरा परिवार तबाह और उजड़ गया.

अंबागढ़ चौकी पुलिस की जांच

इस पूरी घटना के बाद कुवारदल्ली गांव में मातम है. अंबागढ़ चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस शांति बाई से भी पूछताछ कर रही है.

साय सरकार में छत्तीसगढ़ की राजधानी बनी क्राइम कैपिटल, 2025 में अपराध में भारी उछाल: कांग्रेस

पुलिस का ‘क्राइम क्लीन-अप 2025’: 90 हत्या, 97 हत्या प्रयास, 1442 चोरी मामलों में बड़ी कार्रवाई, जानिए अपराध से जुड़े आंकड़े

12 साल की बिटिया ने इसलिए कहा थैंक्यू मैडम, बेटी को बचाने के लिए जंगल और नदी पार कर पहुंचे अफसर