नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, जंगल से AK-47 मैगजीन समेत कारतूस बरामद
गया में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों का छुपाया गया एक-47 का मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद. रत्नेश कुमार की रिपोर्ट

Published : August 20, 2026 at 9:47 AM IST
गया: बिहार के गया जिले में सुरक्षा बलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छुपाया गया एके-47 का मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. गया पुलिस को सूचना मिली थी कि छकरबंधा थाना अंतर्गत पिच्छुलिया मोड (बरहा घाटी) के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने अवैध हथियार छुपाकर रखे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई.
एसएसपी ने गठित की विशेष टीम: गया के एसएसपी सुशील कुमार ने इस सूचना पर विशेष टीम का गठन किया. टीम में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों को शामिल किया गया. नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संयुक्त बल को जंगली क्षेत्र में भेजा गया.
जंगल में बरामद हुए हथियार: सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिच्छुलिया मोड (बरहा घाटी) जंगल में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया एके-47 का एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया.
थाने में दर्ज हुआ मामला: बरामदगी के बाद छकरबंधा थाना कांड संख्या 31/26 दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी हैं. बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.
एसएसपी ने क्या कहा: गया एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विशेष टीम का गठन कर पिच्छुलिया के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान एके-47 का मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.
"सूचना मिलने के बाद विशेष टीम का गठन कर पिच्छुलिया के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान नक्सलियों के द्वारा छुपाया गया एक-47 का एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुए."-सुशील कुमार, एसएसपी, गया
गया पुलिस एवं CRPF के संयुक्त सर्च अभियान में छकरबंधा थानान्तर्गत नक्सलियों द्वारा छुपाई गई 01 मैगजीन, 05 जिंदा करतुस एवं 01 खोखा किया गया बरामद :-@bihar_police@IPRDBihar@gaya_dm@IgMagadh pic.twitter.com/8uU8i9315Z
— GAYA POLICE (गया (बिहार) पुलिस ) (@GAYAPOLICEBIHAR) August 19, 2026
ऑपरेशन जारी, नक्सलियों पर नजर: सुरक्षा बल इस क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम सतर्क है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसी सूचनाएं मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जमीन के नीचे छिपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद

