ETV Bharat / state

CSJMU में 12-13 सितंबर को एआई मंथन, राज्यपाल करेंगी अध्यक्षता

450 से ज्यादा प्रतिनिधि व विषय-विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे

CSJMU में एआई मंथन का आयोजन
CSJMU में एआई मंथन का आयोजन (csjmu media cell)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 7:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: जनपद के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आगामी 12 व 13 सितंबर 2026 को दो दिवसीय ‘एआई मंथन 2.0’ का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन की तैयारियों को गति देने और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में सेंटर फॉर एकेडेमिक में सोमवार को एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.विनय पाठक ने आयोजन समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तैयारियों को समय पर पूरा करने को कहा.

एआई मंथन 2.0 में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी, एआइ के नोडल अधिकारी समेत 450 से ज्यादा प्रतिनिधि व विषय-विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे. इसकी अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी.

कुलपति प्रो.विनय पाठक का कहना है कि इस मंथन कार्यक्रम के दौरान एआई विशेषज्ञ, ऐसे एआई आधारित टूल्स पर बात करेंगे, जिससे छात्रों व शिक्षकों को तमाम तरह की समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके, इस मकसद के साथ पहली बार जहां नारद (एआई टूल्स) को तैयार किया गया. वहीं, पीएचडी छात्रों की मदद के लिए विवि में पहली बार व्यासा (एआई टूल) बनाया गया है. इन दोनों ही एआई टूल्स की मदद से छात्रों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं.

विवि के मीडिया प्रभारी डा.दिवाकर अवस्थी ने बताया, सीएसजेएमयू व आईआईटी कानपुर के बीच एआई को लेकर करार भी हो चुका है. सीएसजेएमयू के छात्रों द्वारा एआई टूल्स को तैयार करने के लिए आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: CSJMU: LLB की पढ़ाई अब इतने साल में होगी पूरी, जानिए किन कोर्स की सीटें बढ़ी और घटीं