ETV Bharat / state

AI Summit से पहले दिल्ली के होटलों में कमरों की कीमतें पहुंची 5 लाख से पार, 100 से ज्यादा देशों से आ रहे मेहमान

कार्यक्रम के चलते यह स्थिति केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि NCR के भी कई होटलों की है. जानें इसपर क्या बोले टूर ऑपरेटर्स.

दिल्ली के होटलों में कमरों की कीमतों ने छुआ आसमान
दिल्ली के होटलों में कमरों की कीमतों ने छुआ आसमान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : February 10, 2026 at 4:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली में होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले फाइव स्टार होटलों की कीमतें आसमान छू रही हैं. समिट के कारण इन होटलों का किराया एक लाख रुपए प्रतिरात से ऊपर पहुंच गया है. यह वैश्विक AI समिट 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा. इसमें बड़ी संख्या में फॉरेन डेलीगेट्स, स्पीकर्स, टेक्नोलॉजी लीडर्स और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे.

समिट के चलते दिल्ली के पांच सितारा और लग्जरी होटलों के कमरे लगभग बुक हो चुके हैं. आलम यह है कि होटलों में तो कमरों के दाम 4 से 5 लाख रुपये प्रति-रात तक पहुंच गए हैं. सेंट्रल दिल्ली के 5 स्टार होटलों में जहां आमतौर पर कमरे 20-30 हजार रुपये प्रति रात की दर से उपलब्ध हो जाते हैं, वहीं समिट के कारण इसके दामों में कई गुना बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह स्थिति केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं, बल्कि NCR में भी कई फाइव स्टार होटल में कमरे एक लाख रुपये प्रति रात की दर से मिल रहे हैं.

होटलों में कमरों की कीमतों पर बोले टूर ऑपरेटर्स (ETV Bharat)

यह है कीमतों की स्थिति: एक बुकिंग वेबसाइट के मुताबिक, 11 फरवरी को नई दिल्ली में स्थित दी ओबेरॉय होटल में कमरे 67.7 हजार रुपए प्रति रात पर उललब्ध हैं, जबकि 16 फरवरी के बाद एक सप्ताह तक इसी होटल में सबसे सस्ते रूम की कीमत 6.45 लाख रुपए प्रति रात है. इसी तरह ताज पैलेस होटल में 11 फरवरी को एक कमरे 19.5 हजार रुपए प्रति रात पर उपलब्ध हैं, जबकि 16 फरवरी के बाद एक सप्ताह तक इसी होटल में सबसे सस्ते रूम की कीमत एक लाख रुपए प्रति रात के करीब है. होटल हयात रीजेंसी दिल्ली में भी यही हाल है, जहां 11 फरवरी को कमरे 17 हजार रुपए प्रति रात की दर पर उपलब्ध हैं, लेकिन 16 फरवरी के बाद एक सप्ताह तक इसी होटल में सबसे सस्ते रूम की कीमत 103,600 रुपए प्रति रात के करीब है.

क्या बोले टूर ऑपरेटर्स: होटलों की बढ़ती कीमतों को लेकर इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के वाइस प्रेसिडेंट रवि गोसाईं ने बताया कि राजधानी में होने वाले इंडिया AI समिट से भारत को दुनियाभर में नई पहचान मिलेगी अनुमान है कि इस समिट में 35 हजार फॉरेन डेलीगेट्स, स्पीकर्स, टेक्नोलॉजी लीडर्स और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे. लगभग सभी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं, इसलिए होटल रूम्स की डिमांड काफी बढ़ गई है. इस बाबत होटलों पर काफी प्रेशर है और कीमतों में इजाफा हो रहा है.

35 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन: उधर इंडियन एसोसियेशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के प्रेसिडेंट राजीव मेहरा ने कहा कि इंटरनेशनल इवेंट्स के समय होटल बेझिझक कीमतें बढ़ाते हैं, लेकिन ऐसा केवल होटल सेक्टर में ही नहीं है. इस प्रकार के आयोजनों के दौरान एयरलाइंस भी पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलते हैं. इसके पीछे की मुख्य वजह पर्यटन मंत्रालय है, क्योंकि उनकी ओर से कीमतों को लेकर कोई सीमा तय नहीं होती है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कार्यक्रम के लिए 35 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. इसमें 15–20 देशों के शासनाध्यक्ष, 50 से अधिक मंत्री, 40 से ज्यादा वैश्विक व भारतीय कंपनियां और लगभग 500 प्रमुख तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और CTO भाग लेने वाले हैं.

यह भी पढ़ें-

CM रेखा गुप्ता ने गोवा क्लब आगजनी हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को सौंपे 10 लाख के चेक

दिल्ली में मुकदमों की राजनीति का अंत, भाजपा सरकार ने वापस लिए 'AAP' शासन के सभी केस