आगरा में प्रेमी-प्रेमिका ने किया सुसाइड; शादीशुदा है युवक, युवती की शादी भी तय थी
एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला. पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 31, 2026 at 1:25 PM IST
आगरा : एत्मादपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ही फंदे पर युवक और युवती के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पड़ोसी जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने प्राथमिक जांच और पूछताछ के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है.
एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती के सुसाइड करने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम को एक मकान के कमरे में एक ही फंदे पर युवक और युवती के शव लटके मिले थे. आत्महत्या करने वाले युवक का नाम प्रीतम (22) है. प्रीतम शादीशुदा था और रैपिडो में कार्य करता था. युवती (19) की की शादी तय हो चुकी थी. दोनों के शव युवती के घर में ही मिले थे. युवती के माता-पिता घर पर नहीं थे.
एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार सिंह के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई कि युवक-युवती एक ही गांव और एक ही जाति थे. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. दोनों की आत्महत्या करने को लेकर कई तरह की चर्चा है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. युवक और युवती के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : कानपुर में प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम; महिला की मौत, बॉयफ्रेंड आईसीयू में भर्ती

