ETV Bharat / state

आगरा में कल से दो दिन आधे शहर में नहीं होगी WATER SUPPLY, आज करें पानी स्टोर

जलकल महाप्रबंधक ने दिए आदेश, 8 से 10 लाख लोग होंगे प्रभावित.

agra water supply suspended agra 2 days tomorrow store water today utility
आगरा में कल से दो दिन आधे शहर में नहीं होगी वॉटर सप्लाई. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 10:35 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा: आगरा में लगभग आधे शहर को दो दिन तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा. जलकल विभाग बिजलीघर चौराहा पर शिवाजी मार्केट के सामने पानी की पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम बुधवार से शुरू करेगा. इससे 9 जुलाई और 10 जुलाई को लगभग पानी की आपूर्ति ठप रहेगी. इससे जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटर वर्क्स से जुड़े करीब 8-10 लाख लोग गुरुवार और शुक्रवार को पानी के लिए परेशान रहेंगे. जलकल विभाग के अधिकारियों ने सलाह दी है कि बुधवार को जलापूर्ति के समय अपनी दो दिन की जरूरत का पानी भरकर रख लें.

क्या है वजह: जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि छत्ता जोन में शिवाजी मार्केट, बिजलीघर चौराहा के पास नाला में होकर पानी की पाइप लाइन जा रही है. पाइप लाइन से नाले में कचरा फंस जाता है. जिससे नाला ओ‌वर फ्लो भी करता है.जिससे जलभराव की स्थिति बन जाती है. बीते दिनों नगर आयुक्त ने इस क्षेत्र का दौरा किया तो उन्होंने लाइन को बाईपास करने के निर्देश दिए. जिससे नाले की रुकावट दूर हो. इसके चलते ही पेयजल लाइन शिफ्ट करने का काम बुधवार से शुरू होगा. जो शुक्रवार शाम तक चलेगा. जिसके चलते ही इस पेयजल पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति गुरुवार सुबह, शाम और शुक्रवार सुबह और शाम को ठप रहेगी.


इन इलाकों में रहेगी ज्यादा दिक्कत: जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि काला महल, कोतवाली, दरेसी, कचहरी घाट, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, बेलनगंज, काजीपाड़ा, मंटोला, छत्ता, रकाबगंज, बालूगंज, छीपीटोला, नौलक्खा, ताजगंज, गोबर चौकी, फतेहाबाद रोड, ताजनगरी, बसई, चक्कीपाट, शाहगंज क्षेत्र के अलबतिया रोड, सुभाष नगर, बालाजी पुरम, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, किशोर पुरा, भीमनगर, बोदला, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, राजपुर चुंगी, शमसाबाद रोड व ट्रांस यमुना कॉलोनी में पानी नहीं पहुंचेगा.


टैंकर मंगवाने के लिए यहां करें संपर्क

  • टोल फ्री नंबर: 1800-2702722
  • कंट्रोल रूम नंबर: 8192095401



    पाइप लाइन लीक होने से यमुनापार में भटके लोग

    जीवनीमंडी वाटर वर्क्स से यमुनापार क्षेत्र को जलापूर्ति कर रही पाइप लाइन लीक होने से लाखों लीटर गंगाजल हर दिन बर्बाद हो रहा है. जवाहर पुल के नीचे से निकली पाइप लाइन से तेजी से पानी यमुना नदी की तलहटी में गिर रहा है. जिससे ट्रांसयमुना कॉलोनी और प्रकाश नगर क्षेत्र में पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा. जवाहरपुल के नीचे लाइन लीक होने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. दो दिन तक शटडाउन रहेगा. ऐसे में जलकल विभाग से मांग है कि इन दो दिनों में लाइन की मरम्मत भी कर दी जाए. जिससे गंगाजल बर्बाद ना हो. इसके साथ ही प्रेशर कम नहीं रहे.

ये भी पढ़ें: बनारसियों को बड़ी सौगात: काशी विश्वनाथ धाम में अब विशेष गेट से मिलेगा प्रवेश, सुबह से रात तक सीधे एंट्री

ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदला, जानें किसके नाम पर हुआ इस टाउन का नाम