ETV Bharat / state

ताज महोत्सव-2026; पंजाबी नाइट में पीछे-पीछे आउनी ए तू, आगे गड्डी चक-चक...पर खूब झूमे दर्शक

ताज महोत्सव की सोमवार रात पंजाबी नाइट पॉप सिंगर परमिश वर्मा के नाम रही.

पंजाबी नाइट में प्रस्तुति देते पॉप सिंगर परमिश वर्मा.
पंजाबी नाइट में प्रस्तुति देते पॉप सिंगर परमिश वर्मा. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 10:45 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा : ताज महोत्सव में सोमवार रात पंजाबी पॉप गायक परमिश वर्मा की प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे. परमिश वर्मा के मंच पर पहुंचते ही दर्शक दीर्घा तालियों और सीटियों से गूंज उठी. इसके बाद देर रात तक पंजाबी गीत-संगीत का दौर चला. परमिश वर्मा ने ‘पीछे-पीछे आउनी ए तू, आगे गड्डी चक-चक’, ‘ओह मुंडा मैंनू गोरीए’, ‘तू फिरदी सूट सवाके काला, फिट कराई फिरदी बाला’, ‘आ लै चक मैं आ गया’, ‘गाल नी कडनी’, ‘सब फड़े जाणगे’, ‘कच्चे-पक्के यार’ जैसे सुपरहिट गीतों से श्रोताओं में जोश भर दिया.

पंजाबी नाइट में प्रस्तुति देते पॉप सिंगर परमिश वर्मा. (Video Credit : ETV Bharat)


ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर मशहूर गायक परमिश वर्मा ने सोमवार देर रात तक समां बांधे रखा. युवा दर्शक गीतों के बोल गुनगुनाते और धुन पर झूमते नजर आए. कई दर्शक मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर माहौल का लुत्फ लेते दिखे. इस दौरान परमिश ने दर्शकों की फरमाइश पर कई गीत सुनाए. हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट देर तक गूंजती रही. परमिश ने मंच से आगरा की मेहमाननवाजी की सराहना की.

ग्रीन रूम की सुरक्षा बढ़ाई : पॉप गायक परमिश वर्मा की एंट्री के समय उत्साहित फैंस दर्शक दीर्घा में लगे पिलर पर चढ़ गए. जिस पर पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई. पुलिस ने दर्शक दीर्घा के बाहर और अंदर की ओर बैरिकेडिंग बढ़ा दी. बवाल की आशंका को देखकर कुछ लोग वहां से लौट गए. इसके साथ ही गायक के ग्रीन रूम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. बाउंसरों की सुरक्षा में परमिश ग्रीन रूम तक पहुंचे. कार्यक्रम के बाद परमिश के जाते समय कुछ युवा उनकी गाड़ी के आगे पहुंच गए. हालांकि पुलिस बल ने सभी को हटा दिया. इसके बाद में पुलिस सुरक्षा में उन्हें महोत्सव स्थल से होटल तक ले जाया गया.

यह भी पढ़ें : ताज महोत्सव में अली ब्रदर्स का जलवा, मेरे रश्क-ए-कमर और दमा दम मस्त कलंदर पर झूमे दर्शक

यह भी पढ़ें : आगरा ताज महोत्सव में गूंजा...पाकिस्तानी कब्जे वाला सब कश्मीर हमारा है...